img-fluid

देवउठनी एकादशी पर बाल विवाह रोकने उडऩदस्ते सक्रिय

November 20, 2026

  • सुबह से निगरानी, सूचना मिलते ही पहुंचेगी टीम-18 साल से कम उम्र की लड़की और 21 साल से कम उम्र के लड़के की शादी कराना अपराध

उज्जैन। देवउठनी एकादशी पर शुक्रवार को जिले में बड़ी संख्या में विवाह आयोजन हो रहे हैं। इसी के साथ बाल विवाह की आशंका को देखते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के उडऩदस्ते सुबह से सक्रिय हो गए हैं। टीमें संभावित बाल विवाह पर नजर रख रही हैं। कहीं भी नाबालिगों की शादी की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जाएगी।



  • बाल विवाह रोकने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष निगरानी व्यवस्था बनाई है। इसके तहत महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ एसडीएम, जनपद पंचायत, नगरीय निकाय और पुलिस को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंगनवाड़ी स्तर पर 18 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं और 21 वर्ष से कम उम्र के बालकों की जानकारी जुटाई गई है, ताकि संभावित बाल विवाह को समय रहते रोका जा सके। शादी से जुड़े कारोबारियों को भी चेतावनी प्रशासन ने प्रिंटिंग प्रेस, हलवाई, मैरिज गार्डन, कैटरर्स, बैंड-बाजा संचालकों, फोटोग्राफरों, धर्मगुरुओं और परिवहन संचालकों को भी सतर्क किया है। बाल विवाह की जानकारी होने के बावजूद आयोजन में सहयोग करने पर संबंधितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। बाल विवाह की सूचना पर त्वरित कार्रवाई के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। संरक्षण अधिकारी सुरेंद्र शर्मा को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मोबाइल नंबर 9425443170 पर भी सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, डायल 112 और महिला हेल्पलाइन 181 पर भी शिकायत की जा सकती है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved