img-fluid

मां से छेड़खानी के विरोध पर दिव्यांग बेटे की पिटाई, जबरन चटवाया थूक

November 23, 2026

गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग बेटे के सामने उसकी मां से छेड़छाड़ की गई. वहीं जब बेटे ने विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए थूक चटवाया गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.


  • वारदात दो-तीन दिन पुरानी बताई जा रही है. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसके गांव का ही रहने वाला समरजीत उर्फ छोटू पांडेय शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की. इतने में उनके दिव्यांग बेटे ने विरोध किया तो आरोपी समरजीत ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. यही नहीं, आरोपी ने उनके बेटे को अपमानित करते हुए थूक कर चटाया.

    पीड़िता के मुताबिक यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी आरोपी और उसके परिवार के लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं. आरोपी आए दिन गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है. पीड़िता के मुताबिक घटना के दिन उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी थी.

    पीड़िता के मुताबिक देर शाम पीड़िता की तहरीर पर शादियाबाद थाना पुलिस ने आरोपी समरजीत उर्फ छोटू पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved