img-fluid

‘हमारे पूर्वज हिंदू थे’, लश्कर आतंकी फैसल नदीम का बड़ा कबूलनामा

November 23, 2026

डेस्क: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के वांटेड आतंकी और उसकी राजनीतिक शाखा ‘पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग’ से जुड़े फैसल नदीम का एक चौंकाने वाला बयान सामने आया है. फैसल नदीम ने खुद स्वीकार किया है कि उसके पूर्वज हिंदू थे और उसके परिवार की जड़ें राजस्थान के बीकानेर से जुड़ी हुई हैं. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शहरों के पुराने नाम बहाल करने की चर्चाओं के बीच आतंकी का यह डर और बयान अब सुर्खियों में है.

अपनी पारिवारिक पृष्ठभूमि का खुलासा करते हुए फैसल नदीम ने बताया कि उसकी मां (वालिदा) अक्सर उसे बताती थीं कि उनके पूर्वज बीकानेर रियासत से पलायन करके पाकिस्तान आए थे. आतंकी के मुताबिक, बीकानेर में एक राजा हुआ करते थे, जिनके एक बेटे (साहिबजादे) ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था और वह उन्हीं की औलाद है.


  • फैसल नदीम ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में चल रही नाम बदलने की चर्चाओं पर गहरी चिंता जताई है. उसने कहा कि आजकल वहां बड़ी अजीब चीजें चल रही हैं और सुनने में आ रहा है कि फैसलाबाद का नाम बदलकर फिर से पुराना नाम ‘लायलपुर’ रखा जा रहा है.

    इस पर सवाल उठाते हुए आतंकी ने कहा, “पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है और यहां की 97 फीसदी आबादी मुस्लिम है. फैसलाबाद एक खूबसूरत मुस्लिम नाम है, ऐसे में इसका नाम बदलने की क्या जरूरत है?”

    अपनी पहचान को लेकर परेशान नजर आ रहे फैसल नदीम ने कहा कि वह आजकल इसी सोच-विचार में डूबा हुआ है कि अगर इतिहास में पीछे जाने और पुराने नाम रखने की बारी आई, तो उसे अपना नाम क्या रखना पड़ेगा. उसने तंज कसते हुए कहा कि अगर इसी तरह ऐतिहासिक जड़ों की तरफ लौटने का सिलसिला चला, तो पाकिस्तान में कोई ‘भीम सिंह’ बन जाएगा तो कोई ‘उद्धव ठाकरे’ हो जाएगा.

    Share:

  • कालिदास साहित्य में आज के जीवन की चुनौतियों का समाधान

    Mon Nov 23 , 2026
    हजारों साल पहले ही रचनाओं में समेट दिए थे जीवन कौशल के सूत्र, राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में विद्वानों ने रखे विचार- संस्कृत पर जारी डाक टिकटों की प्रदर्शनी भी लगी उज्जैन। महाकवि कालिदास का साहित्य केवल काव्य और सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिक जीवन की चुनौतियों से निपटने के सूत्र भी मौजूद […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved