img-fluid

इंदौर: स्कीम नंबर-78 में लसुड़िया पुलिस की कार्रवाई, ऑनलाइन गेमिंग में दूसरों के बैंक खाते खपाने वाला युवक गिरफ्तार

November 24, 2026

इंदौर। इंदौर में ऑनलाइन गेमिंग के लेनदेन में दूसरों के बैंक खातों की चेकबुक और एटीएम कार्ड खपाने वाले एक युवक को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर स्कीम नंबर-78 स्थित मुंबई हाउस होटल के सामने खाली मैदान से आरोपी को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से 50 कोरे चेक और एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर इस नेटवर्क और अन्य संदिग्ध खातों के इस्तेमाल की पड़ताल कर रही है।


  • इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की लसूड़िया थाना पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेनदेन और दूसरों के बैंक खातों के दुरुपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है।​लसूड़िया पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर-78 स्थित मुंबई हाउस होटल के सामने खाली मैदान में एक युवक दूसरे व्यक्ति के बैंक खाते की चेकबुक और एटीएम लेकर खड़ा है तथा ऑनलाइन गेमिंग में उनका इस्तेमाल कर रहा है।​सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घेराबंदी कर मंदसौर जिले के धारीयाखेड़ी निवासी शुभम पिता विनोद मालवीय को हिरासत में ले लिया।प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी शुभम ने कबूला कि उसने बैंक ऑफ इंडिया के एक खाते की चेकबुक और एटीएम कार्ड रतलाम निवासी एक व्यक्ति से 10 हजार रुपए में खरीदे थे, जिनका उपयोग ऑनलाइन गेमिंग के लेनदेन में किया जा रहा था।​तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 50 कोरे चेक और एटीएम कार्ड बरामद किए गए। लसूड़िया पुलिस अब आरोपी शुभम से कड़ाई से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने और किन लोगों के बैंक खाते या दस्तावेज हासिल किए तथा इस पूरे खेल व गिरोह में कौन-कौन शामिल हैं।

    Share:

  • गुरुद्वारे में बच्चों ने सीखे प्रेम समानता और सेवा के संस्कार

    Tue Nov 24 , 2026
    गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल की अनूठी पहल जबलपुर। बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ सामाजिक, धार्मिक और नैतिक संस्कारों से जोडऩे के उद्देश्य से ब्रेन डिस्कवरी ग्लोबल स्कूल द्वारा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर एक विशेष आयोजन किया गया। इसके तहत विद्यालय के छोटे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved