img-fluid

AI से बम बनाने का तरीका पूछकर कॉलेज उड़ाने की साजिश, 17 साल का पाकिस्तानी छात्र गिरफ्तार

November 26, 2026

लाहौर। पाकिस्तान (Pakistan) के लाहौर (Lahore) में अपने ही कॉलेज को बम से उड़ाने की कथित साजिश रचने के आरोप में 17 वर्षीय छात्र (Student) को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है। आरोप है कि कॉलेज में फर्स्ट ईयर में पढ़ने वाले इस किशोर ने बम बनाने और सरकारी शिक्षण संस्थान को निशाना बनाने के तरीकों की जानकारी के लिए एंथ्रोपिक के AI चैटबॉट ‘क्लॉड’ का इस्तेमाल किया था।

नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) लाहौर के अतिरिक्त निदेशक आतिफ अमीर के मुताबिक, एजेंसी को अमेरिकी जांच एजेंसी FBI और क्लॉड AI की ओर से किशोर की चैटबॉट के साथ हुई बातचीत की जानकारी मिली थी। इन चैट्स की जांच में सामने आया कि छात्र विस्फोटक तैयार करने और एक शैक्षणिक संस्थान पर हमला करने के तरीके तलाश रहा था।

कॉफी पीते हुए हमला करने की बात कही
NCCIA अधिकारियों ने सोमवार को बेदिया रोड इलाके में स्थित छात्र के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया। आतिफ अमीर के अनुसार, किशोर ने बड़ी इमारत को नुकसान पहुंचाने में सक्षम बम बनाने के लिए पोटेशियम अमोनियम नाइट्रेट, चीनी और अन्य रासायनिक पदार्थों के इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी मांगी थी।

अधिकारी ने यह भी दावा किया कि छात्र ने चैट के दौरान एक कप कॉफी पीते हुए हमले को अंजाम देने की मंशा जाहिर की थी। एजेंसी अब उसकी बातचीत और अन्य डिजिटल गतिविधियों की पड़ताल कर रही है।


  • लैपटॉप जब्त, घर से नहीं मिला विस्फोटक
    छापेमारी के दौरान जांचकर्ताओं ने छात्र का लैपटॉप जब्त कर लिया। इसी डिवाइस के जरिए उसने क्लॉड AI का इस्तेमाल किया था और इसमें चैटबॉट के साथ हुई बातचीत का डेटा मौजूद था। हालांकि, घर की तलाशी में कोई विस्फोटक सामग्री या हथियार बरामद नहीं हुआ।

    NCCIA ने पाकिस्तान के इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (PECA), 2016 और पाकिस्तान दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

    छात्र की मानसिक स्थिति और मोबाइल की जांच
    जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोर ने कथित हमले की योजना क्यों बनाई थी। उसकी मानसिक स्थिति का आकलन भी किया जा रहा है, ताकि यह समझा जा सके कि कॉलेज को निशाना बनाने के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी या उसकी योजना ऑनलाइन बातचीत तक ही सीमित थी।

    इसके साथ ही छात्र के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच की जा रही है। जांच टीमें उसकी डिजिटल गतिविधियों और संभावित मकसद से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही हैं।

    AI के गलत इस्तेमाल पर फिर उठे सवाल
    NCCIA अधिकारी ने स्पष्ट किया कि ChatGPT, DeepSeek और क्लॉड जैसे AI प्लेटफॉर्म पर साझा की जाने वाली धमकी भरी या हिंसक सामग्री की जानकारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दी जा सकती है।

    इस घटना ने एक बार फिर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के दुरुपयोग और आपराधिक गतिविधियों में इसके संभावित इस्तेमाल को लेकर चिंता बढ़ा दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि किशोर ने केवल जानकारी जुटाने की कोशिश की थी या हमले को अंजाम देने की दिशा में भी कोई ठोस तैयारी की थी।

    Share:

  • आज संविधान दिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाएगी BJP.... कांग्रेस निकालेगी रक्षा मार्च

    Thu Nov 26 , 2026
    नई दिल्ली। संविधान दिवस (Constitution Day) के अवसर पर 26 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) और कांग्रेस (Congress) देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेंगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ( JP Nadda), अमित शाह (Amit Shah) और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Navin) संविधान गौरव दिवस के कार्यक्रमों को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved