img-fluid

संसद के विशेष सत्र से पहले PM मोदी की अहम कैबिनेट बैठक आज, दोपहर 1 बजे सेवा तीर्थ में जुटेंगे मंत्री

November 27, 2026

नई दिल्ली. केंद्र सरकार (Central government) संसद (Parliament) के विशेष सत्र (special session) से पहले महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. शुक्रवार को दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट (cabinet meeting) की अहम बैठक होगी. सूत्रों के मुताबिक, बैठक में महिला आरक्षण से जुड़े परिसीमन विधेयक में कुछ संशोधनों पर चर्चा हो सकती है.


  • कैबिनेट की बैठक सेवा तीर्थ में होगी. सभी मंत्रियों को बैठक में मौजूद रहने के लिए सूचना भेजी गई है. सरकार सोमवार, 30 नवंबर को लोकसभा में इस विधेयक को लाने की तैयारी कर रही है. ऐसे में शुक्रवार की बैठक को अहम माना जा रहा है.

    सरकार महिला आरक्षण के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का रास्ता साफ करना चाहती है. इसके लिए परिसीमन से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक लाया जा सकता है.

    लोकसभा की सीटें 850 तक बढ़ाने का प्रस्ताव
    इस विधेयक में लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 करने का प्रस्ताव है. इसके जरिए परिसीमन की प्रक्रिया पूरी कर महिला आरक्षण को 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले लागू करने की तैयारी है. इससे पहले अप्रैल में संसद के विशेष सत्र में सरकार यह विधेयक लेकर आई थी, लेकिन जरूरी समर्थन नहीं मिलने के कारण बिल पारित नहीं हो सका था.

    सरकार ने लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर को बुलाने का प्रस्ताव दिया है. दोनों सदनों की बैठक 3 दिसंबर तक खत्म हो सकती है. संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि यह बैठक जरूरी सरकारी कामकाज के लिए बुलाई जा रही है.

    यह मॉनसून सत्र का ही विस्तार होगा. संसद को 13 अगस्त को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया था, लेकिन अब तक सत्रावसान नहीं किया गया है.

    बिल पास कराने के लिए 361 वोट जरूरी
    संविधान संशोधन विधेयक को लोकसभा में पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी है. मौजूदा 543 सदस्यों वाली लोकसभा में इसके लिए 361 वोट चाहिए. फिलहाल सदन में तीन सीटें खाली हैं और कुल सदस्य संख्या 540 है.

    एनडीए के पास करीब 320 सांसद हैं. ऐसे में सरकार को विपक्षी दलों के समर्थन की जरूरत होगी. अप्रैल में बिल गिरने के बाद राजनीतिक समीकरण भी बदले हैं. 26 सांसद विपक्षी खेमे से अलग हुए हैं. इनमें तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों और शिवसेना (UBT) के छह सांसदों के अलग होने की बात सामने आई है.

    हालांकि, बिल पारित कराने के लिए सरकार को अभी भी अतिरिक्त समर्थन जुटाना होगा. डीएमके के 22 और शरदचंद्र पवार की एनसीपी के आठ सांसदों की भूमिका भी अहम हो सकती है.

    कांग्रेस ने भी बुलाई बैठक
    संसद की 30 नवंबर से शुरू होने वाली बैठक को लेकर कांग्रेस ने भी अपनी रणनीति तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए 27 नवंबर को दिल्ली में शाम 4:30 बजे कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता सोनिया गांधी करेंगी. इसमें संसद की आगामी कार्यवाही के दौरान पार्टी की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved