img-fluid

जिस कुएं को खोद रहे थे, उसी में मिला पति का शव, पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

November 27, 2026

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) के ग्रामीण क्षेत्र में हत्या का एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला पर लोहे की रॉड से हमला कर अपने पति की हत्या (Murder of a husband) करने का आरोप है। वारदात के बाद शव को निर्माणाधीन कुएं (Wells under construction) में डाल दिया गया। बाद में साक्ष्य छिपाने के लिए शव को कुएं से निकालकर करीब छह किलोमीटर दूर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक रमेश बंजारा अपनी पत्नी मीना बाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दौराहा के पास सड़क निर्माण कार्य के सिलसिले में झुग्गी बनाकर रह रहा था। 21 नवंबर की सुबह करीब आठ बजे रमेश रायसेन जिले के अपने गांव चांदपुर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।

दो दिन तक रमेश की कोई जानकारी नहीं मिली। इसी बीच 23 नवंबर को उसके भतीजे जगदीश ने मीना बाई को फोन कर बताया कि रमेश का शव बगोनिया के जंगल में पड़ा है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। रमेश को मृत अवस्था में देखकर परवलिया सड़क थाना पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। शव के निरीक्षण में चोट के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई गई। इसके बाद परिजनों और घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पत्नी मीना बाई से भी पूछताछ की।

विवाद के बाद लोहे की रॉड से किया हमला

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में मीना बाई ने बताया कि 21 और 22 नवंबर की दरम्यानी रात करीब 11 बजे ग्राम चंदेरी में निर्माणाधीन कुएं के पास पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान उसने लोहे की रॉड से रमेश के सिर और गर्दन पर हमला कर दिया। हमले के बाद रमेश कुएं में गिर गया, जहां उसकी मौत हो गई।



  • कुएं से निकालकर जंगल में फेंका शव

    पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद मीना बाई ने किसी को इसकी जानकारी नहीं दी। बाद में उसने अपने भाई लक्ष्मण और जगदीश की मदद से टॉर्च की रोशनी में कुएं के अंदर देखा, जहां रमेश का शव पड़ा था। इसके बाद शव को कुएं से बाहर निकाला गया।

    जांच में सामने आया कि जमीन मालिक भारत सिंह अहिरवार उर्फ कक्कू के कहने पर शव को मोटरसाइकिल से करीब छह किलोमीटर दूर ग्राम बगोनिया के जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया।

    देहात पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडे ने बताया कि परवलिया सड़क थाना क्षेत्र के बगोनिया जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। जांच में पता चला कि पति-पत्नी चंदेरी गांव में कुआं खोदने के काम से जुड़े थे। रात में हुए विवाद के बाद महिला ने लोहे की रॉड से पति पर हमला किया और शव कुएं में डाल दिया। बाद में सहयोगियों की मदद से शव को बाहर निकालकर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की आगे जांच जारी है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved