
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार (Central Government) द्वारा अचानक बुलाए गए लोकसभा (Lok Sabha) और विधानसभा के सत्र में पेश महिला आरक्षण (Women’s Reservation) और परिसीमन बिल (Delimitation Bill) पर डीएमके (DMK) प्रमुख स्टालिन ने जहां एनडीए (NDA) को समर्थन देने की घोषणा कर दी है, वहीं वायएसआर पार्टी के प्रमुख जगन (Jagan) भी सरकार के साथ हो गए हैं। इस नए तालमेेल से जहां विपक्ष को तगड़ा झटका लगा, वहीं दोनों ही बिल पास होने की संभावनाएं बलवती हो गई हैं।
वायएसआर प्रमुख जगन के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यदि संसद में यह विधेेयक पेश किया जाता है तो पार्टी उसका समर्थन करेगी, बशर्ते इसमें क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जाए। उधर डीएमके ने भी मोदी सरकार के समर्थन का ऐलान कर दिया है, वहीं शरद पवार को लेकर अभी सस्पेंस बरकरार है। अगर डीएमके के 22, शरद पवार की एनसीपी के 8 और वायएसआर कांग्रेस के 4 सांसद भी समर्थन करें तो बिल के समर्थकों की संख्या 353 हो सकती है। यानी 529 या उससे कम सांसदों के वोट करने पर सरकार दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सकती है। संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत संशोधन के लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और मौजूद होकर वोट करने वाले सदस्यों का कम से कम दो-तिहाई समर्थन जरूरी है।
परिसीमन बिल में हो सकते हैं दो संशोधन
विशेष सत्र बुलाए जाने से पहले केन्द्र सरकार ने कैबिनेट बैठक बुलाई है, जिसमें परिसीमन बिल में 2 संशोधन किए जा सकते हैं। संशोधन के तहत लोकसभा की सीटें 50 फीसदी बढ़ाए जाने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही दूसरा संशोधन राज्य सरकारों को भी 50 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्देश दिया जा सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved