img-fluid

जनता की पवित्रता पर उंगली उठाने का दुस्साहस न करे कांग्रेस: शर्मा

August 08, 2020

भोपाल। विधानसभा क्षेत्रों को शुद्ध करने का कांग्रेस का अभियान सिर्फ प्रोपेगंडा है, जिसकी कांग्रेस को आदत है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ अगर वास्तव में शुद्धिकरण करना चाहते हैं, तो सबसे पहले अपना शुद्धिकरण कराएं, क्योंकि वे स्वयं कांग्रेस की उस साजिश के मुख्य सूत्रधार थे, जिस साजिश के तहत सत्ता हथियाने के बाद जनता को खुलेआम धोखा दिया गया। उन्हें उस कांग्रेस कार्यालय का भी शुद्धिकरण कराना चाहिए जहां एक झूठ के पुलिंदे को वचन पत्र बनाने का काम हुआ था। उन नेताओं का भी शुद्धिकरण कराएं, जिनके साथ बैठककर आपने झूठे वादों का तानाबाना बुना और खुलेआम किसानों, बेरोजगार युवाओं, बुजुर्गों और बेटियों तक को छला गया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों को जनता के अपमान का कोई हक नहीं है। जनता तो पहले से कांग्रेस से कई गुना पवित्र है। यदि कांग्रेसी, जनता पर गंगाजल के छिड़काव का मंसूबा पाल रहे हैं तो उन्हें उससे पैदा होने वाली परिस्थितियों के लिए भी तैयार रहना चाहिए। क्योंकि किसी भी परिवार अथवा व्यक्ति को पवित्रता का प्रमाण पत्र देने का ठेका कांग्रेस को नहीं मिला हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस के कथित शुद्धिकरण अभियान पर टिप्पणी करते हुए कही।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जिन विधानसभा क्षेत्रों को पवित्र करने की बात कह रही है, वास्तव में उन क्षेत्रों की धूल को कांग्रेसियों को अपने माथे पर लगाना चाहिए। क्योंकि वहां की जनता के प्रतिनिधियों ने एक अराजक, भ्रष्टाचारी, निरंकुश और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को प्रोत्साहन देने वाली सरकार को ठिकाने लगाने का काम किया। शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में 15 महीने तक किसानों, युवाओं, बेटियों, बुजुर्गों और गरीबों की जिंदगी से खेलने का काम करने वाली कांग्रेस पार्टी को यह हक किसने दिया है कि वह किसी के परिवार में जाकर, गंगाजल पहुंचाकर यह कहे कि इससे पवित्र हो जाइये। जिस कांग्रेस के हाथ हजारों सिखों के खून से रंगे हैं, जिस कांग्रेस ने देश में भ्रष्टाचार के कीर्तिमान बनाये हैं, जिस कांग्रेस ने वर्षों तक बांटों और राज करो की नीति पर चलते हुए देशभर में दंगे कराये हैं, जिस कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी हटाओ के नाम पर गरीबों को मिटाया है, वह कांग्रेस किसी को पवित्रता का प्रमाण पत्र बांटे, यह कैसे गले उतरेगा।

Share:

  • आज आएंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत

    Sat Aug 8 , 2020
    भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 3 दिवसीय भोपाल दौरे के पहले दिन शनिवार को राजधानी पहुंचेगे। वे नागपुर से यहां ट्रेन से आएंगे। यहां वे संघ कार्यालय समिधा में रुकेंगे। वे 9 अगस्त को भोपाल के ठेंगड़ी भवन में महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद 10 अगस्त को भोपाल से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved