उज्जैन। ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस छोडक़र भाजपा में जाने के बाद उनके 95 समर्थक भी भाजपा में जा रहे हैं, जबकि 5 पदाधिकारियों को भोपाल में कांग्रेस छुड़वाई गई थी।
सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद भोपाल में कार्यक्रम आयोजित हुआ था, इसमें पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती, शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नारायणसिंह भाटिया, आजम शेख एवं प्रदेश पदाधिकारी संजय ठाकुर, उमेशसिंह सेंगर को भोपाल भाजपा कार्यालय में सदस्यता कराई गई थी लेकिन करीब 95 कि संख्या में शहर एवं जिले के कांग्रेस पदाधिकारी जो सिंधिया से जुड़े हुए हैं, वे अभी विधिवत रूप से भाजपा में शामिल नहीं हुए हैं। इसलिए आने वाले समय में एक कार्यक्रम रख इन सभी को भाजपा में विधिवत रूप से सदस्यता दी जाएगी। सिंधिया समर्थक उपचुनाव में भी बाहर के जिलों में कार्य करने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि विधानसभा के उपचुनाव एक माह टल चुके हैं और अब संभवत: अक्टूबर में होंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved