भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि प्रदेश में एक सितंबर से आत्मनिर्भर मप्र के रोडमैप पर काम शुरू हो जाएगा। आत्मनिर्भर रोडमैप तैयार करने के लिए आयोजित वेबिनार में जो महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं, उन्हें रोडमैप में शामिल किया जाएगा। रोडमैप को अंतिम रूप देने के लिए मंत्रियों के समूह गठित किए हैं। मंत्री समूह अपना ड्राफ्ट 25 अगस्त तक प्रस्तुत कर देंगे। इसके बाद ड्राफ्ट पर नीति आयोग के सदस्यों से चर्चा के बाद 31 अगस्त रोडमैप को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। एक सितम्बर से इसे आगामी 3 वर्ष के लक्ष्य के साथ प्रदेश में लागू कर दिया जाएगा। चौहान ने कहा है कि भौतिक अधोसंरचना समूह में गोपाल भार्गव एवं अन्य मंत्रीगण होंगे तथा इसके समन्वयक अधिकारी आईसीपी केशरी होंगे। सुशासन समूह में मंत्री नरोत्तम मिश्र एवं अन्य मंत्रीगण होंगे तथा इसके समन्वयक अधिकारी एस.एन मिश्रा होंगे। शिक्षा एवं स्वास्थ्य समूह में मंत्री विश्वास सारंग एवं अन्य मंत्री होंगे तथा इसके समन्वयक अधिकारी मोहम्मद सुलेमान होंगे। इसी प्रकार अर्थव्यवस्था एवं रोजगार समूह में मंत्री जगदीश देवड़ा एवं अन्य मंत्रीगण होंगे तथा उसके समन्वयक अधिकारी डॉ. राजेश राजौरा होंगे।
आत्मनिर्भर मप्र के पांच मूल मंत्र
आत्मनिर्भर मप्र के रोडमैप में पांच मूल मंत्र हैं। जिनमें सीएसआर (कम्पिटीटिवनैस, सस्टेनेबिलिटी एवं रैजि़लियंस)। सबके के लिए पढ़ाई, सबके लिए कमाई। एक जिला एक पहचान। जॉब इन एग्री टू जॉब अराउण्ड एग्री। लोकल फॉर वोकल।
प्राग। विश्व की नंबर दो टेनिस खिलाड़ी सिमोना हालेप का कहना है कि छह महीने के ब्रेक के बाद वह अपनी पहली जीत हासिल कर खुश हैं। हालेप ने कोरोनावायरस शटडाउन के बाद प्राग ओपन में कोर्ट पर वापसी करते हुए स्लोवेनिया की पोलोना हेरकोज को 6-1, 1-6, 7-6(3) से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश […]
राज्यपाल ने कहा सभी वर्गों में समरसता बढ़ाने के प्रयासों को मजबूती दे भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि अनुसूचित जाति, जनजाति के विरूद्ध अपराध नियंत्रण के लिए सभी वर्गों के बीच समरसता को और अधिक मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि समरसता शिविरों का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जाए। चिन्हित क्षेत्रों […]
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आमजन से की वैक्सीन लगवाने की अपील भोपाल। वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने के लिए भाजपा प्रदेश व्यापी अभियान चला रही है। ‘कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनायें, आओ वैक्सीन लगवाएं’ अभियान के तहत भोपाल के एम्स अस्पताल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने हेल्प डेस्क पर बैठकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के […]
विस्तारक बनकर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स भोपाल। चुनाव के समय हो नहीं अपितु हर समय भाजपा कार्यकर्ता आमजनता के बीच रहें। उनकी समस्याओं को समझें, उनके निराकरण के साथ ही शासन की योजनाओं का लाभ हितग्राहियों को दिलाएं, जनता के दु:ख, दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर डटे रहें। सभी जाति, समाज […]