
संतनगर। भोपाल उत्सव मेला समिति द्वारा आरोग्य केंद्र के बाद अब साधु वासवानी स्कूल को भी स्वचालित सैनिटाइजर मशीन भेंट की। मशीन लगने से स्कूल आने जाने वाले लोग कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे। इस मशीन के शुभारंभ अवसर पर जीव सेवा संस्थान के सचिव महेश दयारामानी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण से जागरूकता व सावधानी से ही बचा जा सकता है। सैनिटाइजर मशीन लगने से कोरोना से काफी सुरक्षा भी मिलेगी। इस अवसर पर शिक्षाविद विष्णु ज्ञानी स्कूल के प्राचार्य आनंद शर्मा पीआरओ दीपा आहूजा सिंधी सेंट्रल पंचायत के वासुदेव वाधवानी सुरेश जसवानी धर्म प्रकाश मोटवानी भी मौजूद थे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved