img-fluid

नशे में धुत्त बाइक सवार युवक ने चेकिंग पॉइंट पर ASI पर चढ़ाई गाड़ी

July 14, 2026

  • एएसआई के दोनों पैर टूटे, आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर। विजय नगर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की सुरक्षा को ठेंगा दिखाने वाली एक बेहद गंभीर वारदात सामने आई है। यहाँ स्वास्तिक अस्पताल के सामने मुख्य मार्ग पर वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर एक बेकाबू और नशेड़ी बाइक सवार ने अपनी गाड़ी चढ़ा दी। इस दर्दनाक हादसे में ड्यूटी पर तैनात एएसआई मोहम्मद रियाज के दोनों पैर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गए हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।



  • विजय नगर थाने में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुमार पटेल द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, स्वास्तिक अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर यातायात व्यवस्था व सुरक्षा के मद्देनजर विशेष चेकिंग लगाई गई थी। चेकिंग टीम में उपनिरीक्षक नेतराम चौधरी के नेतृत्व में एएसआई मोहम्मद रियाज, प्रधान आरक्षक खेमराज पवार, सुरेश दुबे, राघवेंद्र शुक्ला, अमित श्रीवास्तव और आरक्षक मुनीश जाट, विनीत उपमन्यु, रामेश्वर वाकसर व सुदीप ठाकुर मुस्तैदी से वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान दीनदयाल चौक की तरफ से एक युवक बिना हेलमेट पहने तेज रफ्तार में मोटरसाइकिल दौड़ाता हुआ आया। ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मुनीश जाट और प्रधान आरक्षक खेमराज पवार ने उसे रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस बल को सामने देखकर आरोपी ने रफ्तार कम करने के बजाय भागने की कोशिश की। उसने तेजी से गाड़ी को कट मारा और सीधे सामने खड़े एएसआई मोहम्मद रियाज को टक्कर मारते हुए उन पर गाड़ी चढ़ा दी।

    खून से लथपथ हुए एएसआई, दोनों पैर फ्रेक्चर
    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एएसआई मोहम्मद रियाज हवा में उछलकर सड़क पर गिर पड़े और उनके दोनों पैरों की हड्डियां बुरी तरह टूट गईं। वे खून से लथपथ होकर तड़पने लगे। उन्हें तत्काल इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बाइक सवार को वहां मौजूद अन्य स्टाफ ने घेराबंदी कर दबोच लिया और थाने ले आए।

    ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट ने उड़ाए होश 137.4 एमजी अल्कोहल
    जब थाने लाकर आरोपी का ब्रीथ एनालाइजर मशीन से मेडिकल टेस्ट किया गया, तो पुलिस अधिकारी भी सन्न रह गए।अल्कोहल का स्तर: आरोपी के शरीर में अल्कोहल का लेवल 137.4 एमजी आया। आरोपी शराब के नशे में इस कदर धुत्त था कि उसे अपनी सुध-बुध तक नहीं थी।पहचान: आरोपी की पहचान सचिन साहू (उम्र 25 वर्ष), पिता कैलाश साहू, निवासी आईटीआई शिवशक्ति नगर, थाना माढ़ोताल के रूप में हुई है।

    डिजिटल पीओएस मशीन से खुला एक और बड़ा राज
    पुलिस ने जब अपनी डिजिटल पीओएस मशीन से आरोपी की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 केएम 5062 का डेटा निकाला, तो कानून की धज्जियां उड़ाने की पूरी पोल खुल गई। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस बहुत पहले ही एक्सपायर हो चुका था। ट्रैफिक नियमों का मखौल उड़ाते हुए गाड़ी पर अमानक नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने आरोपी सचिन साहू के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने, शराब पीकर वाहन चलाने और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे भेज दिया है।

    Share:

  • सेंट्रल जेल का डेथ वार्ड... फांसी का इंतजार लेकिन कानून ने थाम रखी हैं चार दरिंदों की सांसें

    Tue Jul 14 , 2026
    जबलपुर। नेताजी सुभाषचंद्र बोस केंद्रीय कारागार का हाई-सिक्योरिटी फांसी वार्ड इन दिनों एक ऐसे कानूनी इंतजार का प्रतीक बना हुआ है, जहां मौत की सजा सुनाए जा चुके चार दोषी हर दिन अंतिम फैसले का इंतजार कर रहे हैं। निचली अदालतों ने इन्हें रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामलों में मृत्युदंड सुनाया, लेकिन भारतीय न्याय व्यवस्था में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved