
उज्जैन। पितृ पक्ष में पितरों की सद्गति एवं मोक्ष के लिए विक्रांत भैरव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप और हवन का आयोजन किया गया।
अघोर अचल नाथ की मौजूदगी में यह आयोजन कराया गया। बाबा बम-बम नाथ श्राद्ध पक्ष में हर वर्ष सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप और हवन करवाया करते थे। अनुष्ठान में विशेष आचार्य के रूप में कमल नयन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर धर्मेंद्र जोशी, हैदराबाद से आए महामाया नाथ की विशेष उपस्थिति रही। संतों और आचार्यों की मौजूदगी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी इस भव्य अनुष्ठान में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।