img-fluid

इंदौर में पार्सल गिरने से सफाईकर्मी घायल, बस के ऊपर सामान चढ़ा रहे व्यक्ति के हाथ से छूटा

May 10, 2026

इंदौर। इंदौर के राजमोहल्ला इलाके में रविवार सुबह एक हादसा हो गया। सड़क की सफाई कर रही महिला सफाईकर्मी के ऊपर करीब 1 क्विंटल वजन का पार्सल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

महिला सुनीता बाली वार्ड क्रमांक 69 में नगर निगम के जोन-2 के तहत सफाई का काम कर रही थीं। इसी दौरान हंसचाल ट्रेवल्स की बस के ऊपर रखा लगेज अचानक उनके ऊपर गिर गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने महिला को उठाकर तुरंत वर्मा यूनियन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने कंधे और पसली में फ्रैक्चर बताया है।


  • महिला ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बस के ऊपर सामान चढ़ा रहे व्यक्ति के हाथ से पार्सल छूटकर गिर गया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और इंडियन ट्रांसपोर्ट का गोदाम सील कर दिया।

    नगर निगम अधिकारी ने बताया कि प्रातःकालीन सफाई व्यवस्था के दौरान सुनीता घायल हुई हैं। एआरओ को मौके पर बुलाकर गोदाम सील की कार्रवाई की गई है और जांच जारी है।

    Share:

  • GDP के लिए विदेश से आई बुरी खबर, क्या भारत में फूटेगा महंगाई का बम?

    Sun May 10 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिका (US) और ईरान (Iran) युद्ध का असर दुनिया पर पड़ा है और ये आगे भी बना रहेगा. विदेश से भारतीय इकोनॉमी (Indian Economy) और कच्चे तेल (Crude Oil) को लेकर एक बुरी खबर आई है. एशियन डेवलपमेंट बैंक यानी ADB के मुताबिक, Iran War की वजह से पैदा हुई ग्लोबल टेंशन का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved