img-fluid

उरी सेक्टर में आधी रात LoC पार कर भारत पहुंचा युवक, प्रेम संबंध की चर्चा ने बढ़ाई हलचल

June 01, 2026

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर (J%K) के उरी सेक्टर (Uri Sector) से एक असामान्य घुसपैठ का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों का भी ध्यान आकर्षित किया है। नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर भारतीय सीमा में दाखिल हुए एक युवक को सेना ने हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं सामने आई हैं, जिनमें प्रेम संबंध का एंगल भी बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में शनिवार देर रात एक युवक भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करता पाया गया। सेना ने रविवार को घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक को सीमा पार करने के तुरंत बाद हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ जारी है। सुरक्षा एजेंसियां यह जानने में जुटी हैं कि युवक किस मकसद से भारतीय सीमा में आया और उसके पीछे वास्तविक कारण क्या थे।

सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए युवक की पहचान 22 वर्षीय जीशान अहमद मीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद जिले के पैंकारी गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसार, वह हाजी पीर क्षेत्र के रास्ते उरी के सिलिकोट इलाके में भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था।


  • घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इरम बानो नामक एक युवती को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। बताया जाता है कि वह एलओसी के नजदीक स्थित तिलावरी गांव की रहने वाली है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक युवक और युवती अपनी पहचान बताते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और उसमें मौजूद परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

    स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी तेज है कि मामला कथित तौर पर प्रेम संबंध से जुड़ा हो सकता है। एक पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न करने की शर्त पर बताया कि सीमा के दोनों ओर रहने वाले परिवारों के बीच रिश्तेदारी होने की बात सामने आई है और युवक-युवती सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में थे। अधिकारी के अनुसार, जीशान का परिवार मूल रूप से उरी क्षेत्र का निवासी था, लेकिन कई दशक पहले पीओके चला गया था।

    सेना ने अपने बयान में कहा कि जवानों ने स्थिति को संयम के साथ संभाला और बिना किसी अप्रिय घटना के युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही हैं।

    Share:

  • वेश्यावृत्ति पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 70 साल पुराने कानून की व्याख्या में साफ किया मकसद

    Mon Jun 1 , 2026
    नई दिल्ली ।वेश्यावृत्ति (Prostitution) से जुड़े करीब 70 साल पुराने कानून की विस्तृत समीक्षा करते हुए सुप्रीम कोर्ट (SC) ने स्पष्ट किया है कि देश में लागू अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (ITPA) का उद्देश्य वेश्यावृत्ति को पूरी तरह खत्म करना या इसे सीधे तौर पर अपराध घोषित करना नहीं है। अदालत ने कहा कि कानून […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved