भोपाल। शिवाजी नगर में आज सुबह युवक-युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दोनों को फंदे से उतारकर एक साथ पारुल अस्पताल पहुंचाया गया था। जहां कुछ देर चले उपचार के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। जानकारी के अनुसार उमेश रायकवार और चित्रा शर्मा दोनों 123/30 की लाइन में एक ही मकान में उपर और नीचे वाले फ्लोर पर रहते थे। लड़का इलेक्ट्रॉनिक का काम करता था। वहीं युवती घर में ही रहती थी। खुदकुशी के पूर्व युवक ने अपनी बड़ी बहन को चाय बनाकर पिलाई थी। सुबह करीब सात बजे युवक और युवती आखीरी बार एक साथ देखे गए। इसके बाद में दोनों ने पड़ोस के एक खाली मकान में जाकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने अस्पताल की सूचना पर मर्ग कायम कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिलने से खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का नजर आ रहा है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के डिटेल बयानों के बाद आत्महत्या के कारणों का खुलासा होने की उम्मीद है।
मंत्री का जुनून बना वरदान प्र देश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जबसे मंत्री बने हैं उन पर दो जुनून सवार हैं। पहला – शहर की साफ-सफाई को लेकर और दूसरा शहरवासियों को शुद्ध पेयजल देने का। शहर की सफाई को लेकर जब यह मंत्री खुद गंदे नालों में सफाई करने खुद उतर जाते […]
भारतनेट परियोजना की जो तस्वीर दिखाई जा रही है, हालत उससे उलट हैं। भोपाल। ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर के जरिए हाई स्पीड इंटरनेट से जोडऩे के लिए भारतनेट परियोजना के तहत मप्र में बेशुमार धनराशि पानी की तरह बहा दी गई। करोड़ों रुपए खर्च होने के बाद भी अधिकांश गांवों में केवल कागजों पर […]
भोपाल । मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने कहा है कि आज प्रदेश में कोरोना के 46 प्रकरण रिपोर्ट हुए हैं। कुल 204 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए हैं। वर्तमान में प्रदेश में 927 एक्टिव केस बचे हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि कोरोना अब नियंत्रण में है। मध्यप्रदेश देश में 31 वें नम्बर […]
खाकी से खादी की ओर! मप्र के पुलिस अफसरों में अचानक खाकी छोड़कर खादी पहनने का शौक बढ़ता जा रहा है। मप्र के तीन आईपीएस अफसर विधानसभा चुनाव लडऩे का मन बना चुके हैं। एक राज्य पुलिस सेवा के अफसर ने भी विधायक का चुनाव लडऩे राज्य सरकार को त्यागपत्र भेज दिया है। मप्र में […]