मध्‍यप्रदेश

एमपी की 34 सीटों पर कांग्रेस-बीजेपी के लिए खतरा बन सकती है AAP

भोपाल। मध्य प्रदेश की सत्ता तक पहुंचने के लिए BJP और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) के लिए ग्वालियर-चंबल काफी खास है। साल 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर-चंबल की 34 सीटों में से 26 सीटें कांग्रेस ने जीती थी, लेकिन उप चुनाव में यह आंकड़ा 17-17 पर पहुंच गया था। यहां अभी दोनों ही पार्टी 50-50 फीसदी पर हैं। कुल मिलाकर ग्वालियर-चंबल बीजेपी और कांग्रेस दोनों का ही गढ़ है, लेकिन अब इस गढ़ पर आम आदमी पार्टी (AAP) की भी नजर पड़ गई है। यही कारण है कि 25 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल (Arvind kejriwal) ग्वालियर आ रहे हैं और यहां रोड शो करेंगे।


आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. रुचि गुप्ता (State Vice President and State Spokesperson of Aam Aadmi Party Dr. Ruchi Gupta) के अनुसार आगामी 25 जून को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल (National President of Aadmi Party, Chief Minister of Delhi Arvind Kejriwal, CM of Punjab Bhagwant Mann, State President of Aam Aadmi Party Rani Aggarwal) ग्वालियर आ रहे हैं। इस दौरान महारैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश भर से एक लाख से अधिक लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का रोड शो भी प्रस्तावित है।

दोनों ही दलों की स्थिति 50-50

बता दें ग्वालियर और चंबल क्षेत्र राजनीतिक दृष्टि से दोनों ही प्रमुख पार्टी भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के लिए अहम है। वर्तमान स्थिति में ग्वालियर-चंबल में दोनों ही पार्टी 50-50 फीसदी पर है। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान कांग्रेस ने यहां की 34 सीटों में से 26 अपने कब्जे कर ली थी, लेकिन बाद में उपचुनाव में दोनों ही पार्टी के पास 17-17 सीटें रह गई हैं।

 

Share:

Next Post

टाइगर 3 शूटिंग में दिखे Shahrukh Khan के पीछे शाहरुख, लीक हुआ वीडियो

Fri Jun 2 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi)। सलमान खान (Salman Khan) की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 (Tiger 3) का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है। मूवी का एक अट्रैक्शन शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी हैं। इस फिल्म में इस बार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का भी कैमियों देखने को मिलेगा! जिसके चलते फैंस फिल्म से जुड़ी […]