उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

हत्या के बाद आरोपी सेना का जवान फरार

  • कल दोपहर छुट्टी पर आए सेना के जवान ने गोली मारकर उतार दिया था मौत के घाट

उज्जैन। मामूली बात पर थाने में समझौता होने के बाद फिर विवाद बढ़ा और छुट्टी पर आए सेना के जवान ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कायथा थानाप्रभारी लीला सोलंकी ने बताया कि परसों रात समीप के ग्राम खातीखेड़ा में बालिका के जन्म दिन के मौके पर डीजे बजाने की बात को लेकर पड़ोसियों का विवाद हुआ था। इस बात की रिपोर्ट होने के बाद थाने पर समझौता हो गया था। कल दोपहर में जब खातीखेड़ा निवासी राजेन्द्रसिंह पिता कमलसिंह राजपूत और उसका साथी कालूसिंह पिता विक्रमसिंह गांव में जा रहे थे। इस दौरान सेना से छुट्टी पर आए जवान तिलकसिंह अपने 9 अन्य साथियों के साथ आया और उसने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली लगने से राजेन्द्रसिंह की मौत हो गई जबकि कालूसिंह घायल हो गया जिसे देवास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद कायथा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ गाँव में पहुंच गई थी।


पुलिस को घायल कालूसिंह ने बताया कि हमारे दोस्त की बालिका का मंगलवार को जन्मदिन था और डीजे बजाया जा रहा था, इस बात पर तिलकसिंह और उसके परिवारजनों ने आपत्ति उठाई थी और विवाद हुआ। इस बात को लेकर सुबह दोनों पक्ष के लोग थाने पहुँच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया था। इसके बाद राजेसिंह और कालूसिंह जब दोपहर में घूमने निकले तो वहाँ पर तिलकसिंह अपने साथियों के साथ आ पहुंचा और पिस्तौल निकालकर राजेन्द्रसिंह से बोला आज तुझे नहीं छोड़ूंगा, देखता हंू कौन तुझे बचाता है। इतना कहकर उसने गोली चला दी और गोली लगने से राजेन्द्रसिंह की मौत हो गई। इस हत्याकांड के बाद गाँव में तनाव फैल गया था। पुलिस ने रात में चार लोगों को पकड़ लिया है लेकिन मुख्य आरोपी तिलकसिंह फरार हो गया है। तिलकसिंह सेना का जवान है और जम्मू कश्मीर में पदस्थ है। छुट्टी पर वह परिवार से मिलने आया था और कल उक्त घटना कर दी। तिलकसिंह और राजेन्द्र सिंह के बीच चुनाव और जमीन को लेकर पूर्व से रंजिश चल रही है।

Share:

Next Post

शिप्रा के घाटों पर बनाए गए ब्लॉकों पर दीपक जमाने का काम हुआ शुरू

Thu Feb 16 , 2023
शिव दीपावली की तैयारियाँ जोरों पर उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित शिव ज्योति अर्पणम् महोत्सव के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियाँ जोरों पर की जा रही हैं और शिप्रा नदी के घाटों पर दो दिन में बनाए गए ब्लॉकों में कल से दीपक जमाने का काम शुरू हो चुका है और कई स्थानों […]