भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

भाजपा कार्यकर्ताओं को बताई गई मोदी व शिवराज सरकार की उपलब्धियां

  • दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन शाम को

संत नगर। उपनगर में वार्ड क्रमांक 3, 4 व 5 भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शनिवार को साधु वासवानी कॉलेज में शुरू हुआ। कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया। वक्ताओं ने कहा कि घर-घर जाकर लोगों को संगठन की नीतियों के साथ मोदी और शिवराज सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराएं। आज शाम 4 बजे इससे शिविर का समापन होगा। प्रशिक्षण स्थल पर भाजपा की विकास यात्रा पर केंद्रित एक प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों का चित्रण किया गया है। साथ ही संत हिरदाराम नगर में कराए गए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों का चित्रण किया गया है भाजपा के मंडल मीडिया प्रभारी राजेश बेलानी व महेश खटवानी का कहना है कि प्रशिक्षण वर्ग के माध्यम से कार्यकर्ता अपनी बात जनता के बीच ठोस तर्क के साथ रख सकेंगे । प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी, मप्र आवास संघ के पूर्व अध्यक्ष सुशील वासवानी जिला उपाध्यक्ष राम बंसल, चंदूभाई इसरानी, राहुल राजपूत बबलू चावला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष शीला शामनानी, श्रीमती किरण वाधवानी सीमा लालवानी भारती मूलचंदानी भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हरीश बिनवानी, सूरज यादव लवीन मनसुखानी मनीष बागवानी, शेटी चंदनानी, रामू केवट, सुमित आहूजा सुनील जाट बसंत चेलानी नीलेश हिंगोरानी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। रामेश्वर के चित्र वाले मास्क पहने कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण शिविर में प्रोटेम स्पीकर व क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर छाये रहे। अधिकांश कार्यकर्ताओं ने रामेश्वर के चित्र छपे मास्क पहने थे।

Share:

Next Post

Infinix Smart HD 2021 स्‍मार्टफोन भारत में इस दिन होगा लांच, जानें कीमत व फीचर्स

Sun Dec 13 , 2020
आज के इस आधुनिक युग में टेक्‍नोलॉजी के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन प्रगति देखने को मिल रही है ।स्मार्टफोन निर्माता कंपनी इनफीनिक्स भारत में नया स्मार्टफोन Smart HD 2021 लॉन्च करने की योजना बना चुकी है । यह कंपनी का नया एंट्री-लेवल स्मार्टफोन होगा। आपको जानकारी के लिए बता दे कि कंपनी ने इस स्‍मार्टफोन […]