img-fluid

अब हवाई जहाज उड़ाना भी सिखाएंगे अडानी! 820 करोड़ में खरीद ली ये कंपनी

December 07, 2025

डेस्क: गौतम अडानी का कारवां अब सिर्फ एयरपोर्ट चलाने तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि अब वे आसमान में उड़ने वाले जहाजों और उन्हें उड़ाने वाले पायलटों की ट्रेनिंग पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहे हैं. अडानी ग्रुप ने एविएशन सेक्टर में एक और बड़ी छलांग लगाते हुए फ्लाइट सिमुलेशन टेक्नीक सेंटर (FSTC) में बड़ी हिस्सेदारी खरीद ली है. यह सौदा 820 करोड़ रुपये की एंटरप्राइज वैल्यू पर हुआ है. अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL) ने यह कदम प्राइम एयरो सर्विसेज के साथ मिलकर उठाया है. इस डील की गूंज पूरे एविएशन बाजार में सुनाई दे रही है. आइए समझते हैं कि इस डील के क्या मायने हैं और यह कैसे पूरे सेक्टर की तस्वीर बदल सकती है.

अडानी समूह के लिए यह अधिग्रहण महज व्यापार का विस्तार नहीं है, बल्कि एक ‘इकोसिस्टम’ तैयार करने की कोशिश है. एफएसटीसी कोई छोटी-मोटी कंपनी नहीं है; यह भारत की सबसे बड़ी इंडिपेंडेंट फ्लाइट ट्रेनिंग कंपनी है. जब आप सुनते हैं कि भारत में पायलटों की कमी है या ट्रेनिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की जरूरत है, तो FSTC जैसी कंपनियां ही उस कमी को पूरा करती हैं. इस कंपनी के पास गुरुग्राम और हैदराबाद में अत्याधुनिक सिमुलेशन सेंटर हैं. इसके अलावा, हरियाणा के भिवानी और नारनौल में इनके बड़े फ्लाइंग स्कूल भी चलते हैं. यानी, अब अडानी ग्रुप के पास पायलटों को जमीन पर ट्रेनिंग देने से लेकर उन्हें आसमान में उड़ाने तक का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर मौजूद होगा.


  • दरअसल, FSTC के पास 11 फुल-फ्लाइट सिमुलेटर और 17 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हैं. सबसे खास बात यह है कि इनके ट्रेनिंग प्रोग्राम को न केवल भारत के डीजीसीए (DGCA) से, बल्कि यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी (EASA) से भी मान्यता मिली हुई है. इसका सीधा मतलब है कि यहां से ट्रेनिंग लेने वाले पायलटों की साख पूरी दुनिया में होती है. अडानी एंटरप्राइजेज का मानना है कि सिमुलेटर-बेस्ड ट्रेनिंग भविष्य की जरूरत है. यह न केवल सुरक्षित है, बल्कि असली जहाज उड़ाने की तुलना में काफी सस्ती भी पड़ती है. विशेषकर डिफेंस और कमर्शियल पायलटों की ट्रेनिंग में इससे एफिशिएंसी कई गुना बढ़ जाती है.

    इस डील का सबसे बड़ा असर यह होगा कि अडानी ग्रुप अब एविएशन सेक्टर का ‘वन-स्टॉप सॉल्यूशन’ बन जाएगा. अडानी के पास पहले से ही एयर वर्क्स और इंडामर टेक्निक्स जैसी कंपनियां हैं, जो विमानों की मरम्मत और रखरखाव (MRO) का काम करती हैं. अब FSTC के जुड़ने से यह सर्कल पूरा हो गया है. मतलब कंपनी को अपने जहाज के रखरखाव के लिए कहीं और जाने की जरूरत नहीं होगी और न ही अपने पायलटों की ट्रेनिंग के लिए किसी दूसरी एजेंसी को तलाशना होगा. अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के सीईओ आशीष राजवंशी ने भी इसे एक ‘इंटीग्रेटेड प्लेटफॉर्म’ बनाने की दिशा में अगला कदम बताया है.

    Share:

  • लद्दाख में राजनाथ सिंह ने किया श्योक टनल का उद्घाटन, मूवमेंट और हथियारों की सप्लाई होगी आसान

    Sun Dec 7 , 2025
    लद्दाख: भारत के बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया गया है, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को लद्दाख में श्योक टनल से बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के 125 रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. जानकारी के मुताबिक ये महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स सात राज्यों और दो केंद्र शासित […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved