img-fluid

मिलावटी खाद्य पदार्थों पर प्रशासन की सख्ती, कटंगी के साथ शहर के मिष्ठान प्रतिष्ठानों से लिए गए सैंपल

August 20, 2026

जबलपुर। जिले में मिलावटी और दूषित खाद्य सामग्रियों के विक्रय पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने व्यापक स्तर पर जांच अभियान चलाया। बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के दल ने कटंगी क्षेत्र सहित नगर के विभिन्न मिष्ठान और डेयरी प्रतिष्ठानों पर अचानक दबिश देकर खोवा, पनीर, घी और पेड़ा के नमूने सील किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता के नेतृत्व में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सबसे पहले कटंगी स्थित अभिषेक खोवा भंडार का औचक निरीक्षण किया।



  • यहां निर्माण और भंडारण की स्थिति देखने के बाद खोवा, रसगुल्ला और बेसन के वैधानिक नमूने एकत्रित किए गए। इसके पश्चात टीम ने नौदराब्रिज स्थित मनोहर स्वीट्स पर जांच पड़ताल की, जहां से पेड़ा का सैंपल लिया गया। कार्रवाई के अगले चरण में गोरखपुर क्षेत्र स्थित उमेश डेयरी पर छापामार कार्रवाई करते हुए शुद्ध घी और पनीर के नमूने लिए गए। वहीं नरेंद्र डेयरी से भी पनीर एवं खोवा के नमूने सील किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सभी संबंधित संचालकों को परिसर में स्वच्छता बनाए रखने और मानकों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। एकत्रित किए गए सभी नमूनों को गुणवत्ता और रासायनिक जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत यदि किसी भी प्रतिष्ठान के सैंपल अमानक या हानिकारक पाए जाते हैं, तो संबंधित संचालकों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के अंतर्गत वैधानिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • मेडिकल में बाल कैंसर की पहचान और उपचार को लेकर कार्यशाला का आयोजन

    Thu Aug 20 , 2026
    …ताकि उपचार के अभाव में कोई मासूम कैंसर से न हारे जबलपुर। जब किसी नन्हे मासूम को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी घेरती है, तो उसका असर केवल बच्चे पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदों और सपनों पर पड़ता है। बीमारी की समय पर पहचान, उचित उपचार एवं आवश्यक सहयोग के अभाव में किसी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved