img-fluid

मेडिकल में बाल कैंसर की पहचान और उपचार को लेकर कार्यशाला का आयोजन

August 20, 2026

  • …ताकि उपचार के अभाव में कोई मासूम कैंसर से न हारे

जबलपुर। जब किसी नन्हे मासूम को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी घेरती है, तो उसका असर केवल बच्चे पर ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार की उम्मीदों और सपनों पर पड़ता है। बीमारी की समय पर पहचान, उचित उपचार एवं आवश्यक सहयोग के अभाव में किसी भी बच्चे की मुस्कान न छिने-इसी मानवीय उद्देश्य के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं कैनकिड्स संस्था के संयुक्त तत्वावधान में जबलपुर में बाल कैंसर की शीघ्र पहचान एवं समुचित प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।



  • कार्यशाला में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के चिकित्सकों, ब्लॉक एवं जिला स्तर के कार्यक्रम अधिकारियों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों में कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों की पहचान, स्क्रीनिंग, आवश्यक जांच, समय पर रेफरल तथा उपचार के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक बाल कैंसर की पहचान की व्यवस्था को मजबूत करना तथा चिन्हित बच्चों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं से जोडऩा रहा।

    विशेषज्ञों ने दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
    कार्यशाला का शुभारंभ सीएमएचओ डॉ. नवीन कोठारी, मेडिकल कॉलेज पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. श्वेता पाठक, डीएचओ डॉ. विनीता उप्पल, डॉ.एसएस दाहिया एवं ट्रेनिंग सेंटर के प्रिंसिपल डॉ. धीरज दवांडे द्वारा किया गया। मुख्य प्रशिक्षक पीडियाट्रिक ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्वेता पाठक ने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को बच्चों में होने वाले कैंसर के प्रारंभिक संकेतों एवं लक्षणों की पहचान, शीघ्र चिन्हांकन, आवश्यक जांच, रेफरल प्रक्रिया तथा उपचार के दौरान बच्चों की समुचित देखभाल के संबंध में विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यशाला में जिला प्रबंधक, आरबीएसके एवं डीईआईसी मैनेजर सुभाष शुक्ला की सहभागिता रही।

    कैनकिड्स द्वारा समग्र सहयोग की जानकारी
    कैनकिड्स के स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर सौरभ सिंह चौहान ने बच्चों के उपचार के साथ-साथ परिवारों को उपलब्ध कराई जाने वाली समग्र सहायता के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था द्वारा शासन के सहयोग से चिकित्सा एवं उपचार के अतिरिक्त बच्चों की शिक्षा, पोषण, मनोवैज्ञानिक सहयोग तथा घर से दूर घर जैसी सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है, ताकि कैंसर से जूझ रहे बच्चे और उनके परिवार उपचार की पूरी प्रक्रिया में अकेले न पड़ें। कार्यशाला में डॉ. विद्या कुमारी, डॉ. अदिति, श्वेता, शिवेंद्र सहित जिले के चिकित्सक, ब्लॉक एवं जिला स्तर के कार्यक्रम अधिकारी तथा संबंधित स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

    Share:

  • बुजुर्ग से शादी करने से किया इनकार, युवती के साथ कर डाली हैवानियत

    Thu Aug 20 , 2026
    फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद से एक युवती के साथ क्रूरता करने का मामला सामने आया है. यहां एक बुजुर्ग से शादी का विरोध करने पर युवती के प्राइवेट पार्ट में सोते समय खौलता पानी डालकर उसको जला दिया, जिससे वो 50 फीसदी जल गई. सीना और हाथ बुरी तरह झुलस गए. इतना ही नहीं उसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved