भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

किशोरों को आज से लगेगा वैक्सीन की दूसरी डोज

भोपाल। प्रदेश में 15-17 वर्ष के किशोर-किशोरियों को 3 जनवरी से कोविड-19 की वैक्सीन (को-वैक्सीन) का पहला डोज लगाने का अभियान शुरू किया गया था। ऐसे सभी किशारों को, जो वैक्सीन के दूसरे डोज के लिये पात्र हो गये हैं, उनको वैक्सीन का दूसरा डोज लगाना 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा। संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन श्रीमती प्रियंका दास ने इस संबंध में सभी कलेक्टर्स को पत्र लिखकर पात्र किशोरों को वैक्सीन का दूसरा डोज लगाने के निर्देश दिये हैं।


उन्होंने बताया कि प्रदेश में 48 लाख किशोर-किशोरियों के निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध अभी तक 36 लाख 42 हजार से अधिक को वैक्सीन का पहला डोज लगाया जा चुका है। उन्होंने वैक्सीन के दूसरे डोज के लिये पात्र किशोरों के लिये प्रदेश के सभी उन विद्यालयों में टीकाकरण-सत्रों के आयोजन के निर्देश दिये है, जहाँ पूर्व में किशोरों को वैक्सीन का पहला डोज लगाया गया था।

Share:

Next Post

तीसरी लहर के 53 दिन... 4100 पॉजीटिव केस

Mon Jan 31 , 2022
तीन मरीजों की उज्जैन में कोरोना से हो चुकी है मौत-2544 ठीक हुए उज्जैन। कोरोना की तीसरी लहर ने उज्जैन में आज से ठीक 53 दिन पहले दस्तक दे दी थी। पहले दिन एक साथ दो मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। तब से लेकर आज तक जिले में तीसरी लहर के दौरान कोरोना […]