img-fluid

किफायती मकानों की बिक्री में चार फीसदी की गिरावट, लग्जरी अपार्टमेंट की अधिक मांग

June 17, 2024

नई दिल्ली। देश के आठ प्रमुख शहरों में जनवरी-मार्च तिमाही में 60 लाख रुपये तक की कीमत वाले किफायती मकानों की बिक्री चार फीसदी घटकर 61,121 इकाई रह गई है। कम आपूर्ति और लग्जरी अपार्टमेंट की अधिक मांग से किफायती मकानों की बिक्री में गिरावट आई है।

रियल एस्टेट के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली कंपनी प्रॉपइक्विटी के मुताबिक, आठ प्रमुख शहरों मुंबई महानगर क्षेत्र, बंगलूरू, दिल्ली-एनसीआर, हैदराबाद, पुणे चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद में जनवरी-मार्च, 2023 में 63,787 किफायती मकान बिके थे।


  • आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में 2,26,414 किफायती मकान बिके थे। 2020 में कोविड महामारी के बीच बिक्री घटकर 1,88,233 इकाई रह गई। हालांकि, 2021 व 2022 में बिक्री में तेजी आई और यह बढ़कर क्रमशः 2,17,274 एवं 2,51,198 इकाई पर पहुंच गई।

    आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-मार्च, 2024 के दौरान देश के इन आठ शहरों में 60 लाख रुपये तक के नए मकानों की आपूर्ति 37.90 फीसदी घटकर 33,420 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में इन शहरों में कुल 53,818 नए किफायती मकानों की आपूर्ति की गई थी।

    Share:

  • अनिल गांगुली ने पैसा लगाकर बनाई थी धर्मेंद्र की ‘दुश्मन देवता’

    Mon Jun 17 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। ‘अनुपमा’ (‘Anupama’) फेम रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने फादर्स डे पर अपने दिवंगत पिता और डायरेक्टर अनिल गांगुली (Anil Ganguly) को याद किया. एक्‍ट्रेस ने कहा कि उनके अंदर जो ताकत और विनम्रता है वह उन्‍हें उनके पिता से मिला है. रुपाली ने इंस्टाग्राम पर अपने ‘पापा’ के साथ बचपन की कुछ अनदेखी […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved