आचंलिक

नाम वापसी के बाद चुनावी दंगल हुआ साफ

  • दोनों ही पार्टियों में बगावत… 5 वार्डों में भाजपा कांग्रेस आमने-सामने तो 4 में त्रिकोणीय मुकाबला, बाकी में तीन से ज्यादा

नागदा। नामांकन वापसी की अंतिम तारीख के साथ चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है। कुल 228 अभ्यार्थियों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिसमें से 94 ने दो दिनों में अपने नाम वापस लिए, जबकि जांच में चार नामांकन निरस्त हो गए। एक अभ्यार्थी की मौत व एक ने दो नामांकन भरने से एक निरस्त किया गया था। अब 36 वार्डों में कुल 128 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें कांग्रेस में 20 तो भाजपा में 12 बागी चुनाव मैदान में है। इसके अलावा विभिन्न वार्डों में 24 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं 5 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। जबकि चार वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है। बाकी वार्डों में तीन से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में होने से मुकाबले रोचक हो गए हैं। बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस के बड़े नेता बागियों को मनाने में जुटे रहे। कई मान गए तो कई चुनाव मैदान में उतरने की जिद पर डटे रहे। विधायक दिलीपसिंह गुर्जर से लेकर पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत तहसील कार्यालय पर बागियों को मनाकर नामांकन वापस लेने के लिए लाते नजर आए। बावजूद इसके कई वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बागियों के डटे रहने से चुनावी मुकाबला रोचक हो गया है। सबसे ज्यादा बागी कांग्रेस में नजर आ रहे हैं। वहीं एक दर्जन बागी बीजेपी का खेल बिगाड़ सकते है। वहीं बागियों से ज्यादा निर्दलीयों की संख्या होने से कई वार्डो में चार से ज्यादा प्रत्याशी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।


वार्ड 22 में सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में
वार्ड नंबर 22 में सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दो निर्दलीयों के अलावा दो कांग्रेस व एक भाजपा बागी होने से बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। यहां से बीजेपी से सांसद प्रतिनिधि प्रकाश जैन व कांग्रेस ने भाजपा की पूर्व पार्षद विनिता शर्मा के पति कमल शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह वार्ड नंबर 13 में चार निर्दलीय बीजेपी-कांग्रेस प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा सकते हैं। वार्ड नंबर 17 में भी कांग्रेस-बीजेपी के अलावा चार अन्य उम्मीदवार चुनाव मैदान है।

ये है मैदान में

  • वार्ड 1- मुस्कान (कांग्रेस), उषा रामचंद्र (भाजपा), दीपिका भूपेंद्र (कांग्रेस बागी), दीपिका अजय (भाजपा बागी)
  • वार्ड 2- गौरव गोपाल यादव (भाजपा), गौरव अशोक सिंगोटिया (कांग्रेस),
  • अंजु अशोक मीणा (कांग्रेस बागी), कविता भरत परमार (भाजपा बागी)
  • वार्ड 3- जितेंद्र सुनेरी (कांग्रेस), संतोषबाई ओमप्रकाश गेहलोत (भाजपा)
  • वार्ड 4- अब्दुल शरीफ भय्यु कबाड़ी (कांग्रेस), अब्बास अली (भाजपा), सलमान
  • खान (निर्दलीय), अब्दुल शरीफ (कांग्र्रेस बागी)
  • वार्ड 5- अनिता कुंवर (कांग्रेस), रामकुंवर विजयसिंह (भाजपा), खुर्शीद बी
  • (कांग्रेस बागी), शांतिदेवी (माकपा), संगीता परमार (बहुजन समाज पार्टी)
  • वार्ड 6- कय्यूम खां (भाजपा), आसिफ हुसैन (कांग्रेस), अमन दिनेेश प्रजापत (निर्दलीय)
  • वार्ड 7- सावित्री लोहरवाड़ (भाजपा), रेखा राठौर (कांग्रेस)
  • वार्ड 8- प्रमोदसिंह चौहान (कांग्रेस), भरत डामोर (भाजपा)
  • वार्ड 9- बबीता रघुवंशी (भाजपा), उर्मिला सुशील मोदी (कांग्रेस), पूजा दीपक
  • माली (कांग्रेस बागी), पूजा पवन (निर्दलीय)
  • वार्ड 10- दिनेश गुर्जर (भाजपा), विशाल गुर्जर (कांग्रेस), प्रेमकुमार शिवनारायण (निर्दलीय)
  • वार्ड11- योगेश जोनवाल (भाजपा), विजय मीणा (कांग्रेस),
  • सोहेल आजम (निर्दलीय), राजेंद्रसिंह (निर्दलीय)
  • वार्ड 12- मनोज राठी (कांग्रेस), शिवा पोरवाल (भाजपा),
  • बद्रीलाल सेठिया (भाजपा बागी), मो. रफीक मंसूरी (निर्दलीय)
  • वार्ड13- मंजू राजेश गगरानी (भाजपा), सुमित्रा पाटीदार (कांग्रेस), सोनल तंवर (निर्दलीय, रेखा राजपूत(निर्दलीय),शिल्पा दुबे(निर्दलीय),गरिमा कोठारी (निर्दलीय)
  • वार्ड14- सीमा कुंवर राणावत (भाजपा), कविता गुर्जर (कांग्रेस), पवित्रा शर्मा (भाजपा बागी), नीलम टांक (निर्दलीय), श्वेता जैन (निर्दलीय)
  • वार्ड 15- अनिता पति योगेश (कांग्रेस), गगन प्रजापत (भाजपा)
  • वार्ड 16- अंतिम आशीष मावर (भाजपा), दीपमाला शर्मा (कांग्रेस), प्रीति कोटवार (निर्दलीय)
  • वार्ड 17- संध्या जोशी (भाजपा), ज्योति शर्मा (कांग्रेस), संजू घनश्याम (निर्दलीय), शीतल सेन एवं ज्योति मनोहर (कांग्रेस बागी), प्रिया नितिन कोठारी (निर्दलीय),
  • वार्ड18- भावना सुभाष(भाजपा),कविता गुर्जर (कांग्रेस), सुनीता लक्ष्मणसिंह (कांग्रेस बागी)
  • वार्ड 19- महेंद्रसिंह चौहान धोनी (भाजपा), सुबोध स्वामी (कांग्रेस), सुपाश्र्व दलाल (कांग्रेस बागी), रितेश शुक्ला (निर्दलीय), नरेंद्र कोठारी (भाजपा बागी)
  • वार्ड 20- ऋतु पांडे (भाजपा), सपना चौहान (कांगे्रस), लीलाबाई (निर्दलीय)
  • वार्ड 21- देवकुंवर पटेल (भाजपा), कोमल चौधरी (कांग्रेस), रेखा राधेश्याम (कांगे्रेस बागी), कविता गुर्जरवाडिया (बसपा)
  • वार्ड 22- प्रकाश जैन (भाजपा), कमल शर्मा (कांग्रेस), मनोज राठौर (निर्दलीय), चंद्रशेखर जोशी (निर्दलीय), आरती कुशवाह (कांग्रेस बागी), पवन शर्मा (भाजपा बागी), सूरज जाट (कांग्रेस बागी)
  • वार्ड 23- शशिकांत मावर (भाजपा), सीएल वर्मा (कांग्रेस), अर्जुन राजोरिया (भाजपा बागी)
  • वार्ड 24- शैलेंद्र उर्फ बिट्टू यादव (भाजपा), दीपक पांचाल (कांग्रेस), पूजा आदित्य जोशी (भाजपा बागी), शीतल सोनी (कांग्रेस बागी)
  • वार्ड 25- स्नेहलतासिंह (भाजपा), वर्षा ठाकुर (कांग्रेस), हेमलता शाक्य (कांग्रेस बागी), किरण सुनील साहनी (भाजपा बागी)
  • वार्ड 26- अजय कुशवाह (भाजपा), संदीप चौधरी (कांग्रेस),
  • वार्ड 27- सतीश कैथवास (भाजपा), मोहनलाल मकवाना (कांग्रेस), मंजूकुंवर ररोतिया (कांग्रेस बागी), अर्जुनसिंह (निर्दलीय), ग्यारसीलाल (कांग्रेस बागी)
  • वार्ड 28- कलाबाई बालोदिया (भाजपा), कौशल्यादेवी रघुनाथसिंह बब्बू (कांग्रेस), शारदा तंवर (निर्दलीय), सुजाता कनोजिया (निर्दलीय)
  • वार्ड 29- उषा यादव (भाजपा), सीमा साहनी (कांग्रेस), सूरजबाई (भाजपा बागी)
  • वार्ड 30- सांवरिया साहनी (भाजपा), श्यामकुंवर (कांग्रेस), पुष्पाकंवर (कांग्रेस बागी)
  • वार्ड 31- सुभाषंचद्र शर्मा (भाजपा), अजय शर्मा (कांग्रेस)
  • वार्ड 32- मनोहर परमार (भाजपा), रमाशंकर मालवीय (कांग्रेस), संगीता धारिया (निर्दलीय)
  • वार्ड 33- चेतना मिमरोट(भाजपा), मेघा धवन (कांग्रेस), रेशम भार्गव (भाजपा बागी)
  • वार्ड 34- साहिल शर्मा (भाजपा), नरेश कुंदी (कांग्रेस) , मीना बिरला (कांग्रेस बागी), रवि जालवाल (कांग्रेस बागी)
  • वार्ड35- सुमित गोलू यादव (भाजपा), बाबूलाल चौहान (कांग्रेस), करणसिंह (भाजपा बागी)
  • वार्ड 36- सुमन साहनी (भाजपा), गौरी साहनी (कांग्रेस), तारा भारती (कांग्रेस बागी)

इन्होंने वापस लिए नामांकन
वार्ड 15-निशा, रचना, सरिता, वार्ड 2- विकास मीणा, वार्ड 3-कैलाश, नरेंद्र चौहान, नारायण, मुकेश, रेखा मालवीय, लेखराज, शिवानी गेहलोत, वार्ड 4-अहमद अली, आमीन हुसैन, कय्यूम खां, मोहम्मद फरहान, शराफत अली, शाहीद खां, साबिर, वार्ड 5- माया डाबी, वार्ड 6-जुनैद, शाकेब अहमद, वार्ड 7-गायत्री, डॉ. चेतना लोहरवाड़, प्रेमलता, बबीता जाटव, मोनिका मिमरोट, वार्ड 9-पुष्पा, श्वेता मोदी, सीमा, वार्ड 10-विनय गुर्जर, वार्ड 11-मोहम्मद रंगरेज हुसैन, रघुवीरसिंह, वार्ड 12-आशीष जैन, जगदीश मेहता, दीपक जैन, नरेंद्रकुमार पंड्या, नितिन जैन, सुशीलकुमार मोदी, वार्ड 13-मीरा पाटीदार, लता देवी डोडिया, हेमतला सेंगर, वार्ड 14-प्रिया भाटिया, पिंकी शेखावत, संगीता, वार्ड 16-टमाबाई, ममता पांचाल, सोना गुर्जर, वार्ड 17-अनिता, हेमलता, वार्ड 18-पुष्पा, मायादेवी, वार्ड 19-चंद्रशेखर, मनोज, शैलेंद्रसिंह, सत्यनारायण पोरवाल, वार्ड 20- प्रेमलता मकवाना, रामकुंवर, सपना, वार्ड 21-अनीशा गुर्जर, वार्ड 22-आकाश शर्मा, राजेंद्र अवाना, वार्ड 23- अमित कुमार, वार्ड 24-अभिषेक साहनी, वार्ड 25-प्रेमलता चंद्रावत, वार्ड 26-रामनिवास स्वामी, वार्ड 27-कांता सरोज, देवेंद्र, दिनेश ररोतिया, रमेश, वार्ड 28-कविता कल्याणे, कोमलीका चौहान, सपना सिंह, वार्ड 30-नीलम यादव, संगीता, सरोज दुबे, सविता मिश्रा, वार्ड 31-विजयसिंह राठौड़, वार्ड 32-आनंद दौहरा, कला, मनोहर, मनोहर, वार्ड 33-वर्षा ललावट, वार्ड 34-जितेंद्रसिंह, रामसिंह, लोकेंद्रसिंह शेखावत, वार्ड 35- मनीषकुमार गेहलोत, महेंद्रसिंह यादव, रमेश यादव, राहुल यादव, संतोष यादव, सुदर्शन प्रसाद साहनी, वार्ड 36- उमा साहनी, वैशाली यादव, सरोज।

Share:

Next Post

नगर परिषद का महा संग्राम शुरू साथ ही हर वार्ड में निर्दलीयों का रहेगा दखल

Thu Jun 23 , 2022
पार्षद दल के दो प्रत्याशियों का नामांकन जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण निरस्त किया औबेदुल्लागंज। ओबैदुल्लागंज नगर परिषद का महा संग्राम शुरू साथ ही हर वार्ड में निर्दलीयों का रहेगा दखल पार्षद दल के दो प्रत्याशियों का नामांकन जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण निरस्त किया गया इस पार्षद के महासंग्राम में […]