img-fluid

इस महीनें शुक्र के बाद इन ग्रहो की बदलेगी चाल, करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का चमकेगा भाग्‍य

May 05, 2021


मई का महीना ग्रहों की चाल के नजरिए से काफी अहम रहने वाला है। मई के महीने में चार ग्रह अपनी राशि बदलकर दूसरी राशि में आ जाएंगे। ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में ग्रहों के राशि परिवर्तन का बहुत अधिक महत्व (Importance) होता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। मई के माह में बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन हो गया है। 1 मई को बुध का राशि परिवर्तन (Amount change) हुआ और 4 मई को शुक्र ने वृष राशि में प्रवेश किया। 14 मई, 2021 को सूर्य भी वृष राशि (Taurus) में प्रवेश करने जा रहा हैं। सूर्य के बाद 23 मई से शनि (Saturn) की वक्री चाल भी शुरू हो जाएगी। इसके बाद 28 मई को एक बार फिर शुक्र वृष राशि (Taurus) से निकलर मिथुन राशि में गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने जा रहा है।


कन्या राशि
कन्या राशि (Virgo) के जातकों के लिए मई का महीना शुभ रहने वाला है।
कार्यक्षेत्र में मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
इस माह होने वाले राशि परिवर्तन आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं।
कला के क्षेत्र से संबंध रखने वाले लोगों को सफलता प्राप्त होगी।

वृष राशि
वृष राशि के जातकों पर सबसे अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा।
वृष राशि के जातकों के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं कहा जा सकता है।
मान- सम्मान में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कार्यक्षेत्र में सब आपकी तारीफ करेंगे।
दांपत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए ये महीना बेहद ही शुभ कहा जा सकता है।
मान- सम्मान में वृद्धि होगी।
विवाह के योग भी बन रहे हैं।
नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी।
नौकरी में पदोन्नती हो सकती है।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए ये समय शुभ कहा जा सकता है।
कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे।
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।
परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर राशि के जातकों को खर्च कम करने की सलाह दी जाती है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि (Aquarius) के जातकों के जीवन से धीरे- धीरे समस्याएं कम होंगी।
नया मकान खरीदने के लिए ये समय काफी शुभ है।
शनि के वक्री होने से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता होगी।
धन खर्च अधिक हो सकता है।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों को इस माह में शुभ परिणाम मिलेंगे।
व्यापारी वर्ग के लिए ये समय किसी वरदान से कम नहीं।
नौकरी में लाभ हो सकता है।
शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए ये समय काफी अच्छा है

नोट- उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • देश के ये दो औद्योगिक घराने आए कोविड में बड़ी सहायता लेकर आगे

    Wed May 5 , 2021
    नई दिल्‍ली। कोविड-19 की दूसरी लहर घातक (Second wave of Covid-19) होती जा रही है और इस महामारी (Epidemic) के खिलाफ लड़ाई में भारतीय औद्योगिक घराने (Indian industrial houses) पानी की तरह पैसा खर्च कर हर संभव मदद उपलब्‍ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। टाटा समूह (Tata group) ने 60 क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर (60 cryogenic […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved