इंदौर न्यूज़ (Indore News)

हनीट्रैप के मामले में पत्नी के बाद पति भी देर रात गिरफ्तार…

इंदौर (Indore)। व्यापारी को प्रेमजाल में फंसाकर उससे लाखों रुपए ऐंठने के बाद महिला ने व्यापारी पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करवाया था। बाद में पूरा मामला हनीट्रैप का निकला। पुलिस ने महिला पर कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया था। व्यापारी को ब्लैकमेल करने में महिला का पति भी शामिल था। देर रात उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने ब्लैकमेल कर जो रुपए लिए थे, वह पति के ही अकाउंट में ट्रांसफर किए थे। लसूडिय़ा पुलिस ने बताया कि जून 2023 में एक व्यापारी की शिकायत पर महिला के खिलाफ ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में उक्त महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


जांच में सामने आया कि महिला के साथ उसका पति अजय राजूपत भी ब्लैकमेलिंग में शामिल है। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले जब व्यापारी ने लसूडिय़ा पुलिस को ब्लैकमेलिंग की शिकायत की थी, उस दौरान व्यापारी ने आरोप लगाया था कि महिला के दबाव में आकर उसे रहने के लिए घर दिया। यह घर वह अपने नाम करवाने के लिए धमका रही है। पुलिस शिकायत की जानकारी जैसे ही महिला को लगी तो उसने भी व्यापारी के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज करवा दिया था। व्यापारी की गिरफ्तारी हुई और वह बेल पर जेल से बाहर आया तो महिला दोबारा उसे ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगी। इसके बाद ही व्यापारी ने लसूडिय़ा पुलिस को शिकायत की थी, जिसकी जांच करीब तीन माह चली और महिला पर लगाए गए आरोप सही पाए जाने पर उस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आरोप है कि महिला ने व्यापारी से अलग-अलग मदों में लाखों रुपए और ज्वेलरी ली थी। महिला का पति खुद को सांसद प्रतिनिधि भी बताता था, लेकिन तफ्तीश में उसकी यह बात झूठी निकली और उसकी पोल खुल गई। आरोप है कि ब्लेकमेल करने वाले महिला और उसके पति ने व्यापारी को झांसे में लेने के लिए तलाक की झूठी बात भी बताई थी।

Share:

Next Post

सराफा के कारखानों से 6 बाल मजदूर पकड़ाए

Thu Nov 23 , 2023
20 दिन तक लगातार चलेगा अभियान, समझाइश के बाद भी नहीं माने तो होगी सजा इंदौर। चुनाव की कार्रवाई खत्म होते ही अधिकारी और कर्मचारी अब विभागीय योजनाओं और कामों को अंजाम देने मे ंजुट गए हैं। चाइल्ड लाइन और एनजीओ ने मिलकर पश्चिम बंगाल और कोलकाता से सोने-चांदी के जेवर बनाने के लिए कारीगर […]