भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

ऐशबाग: नौकरी जाने का था तनाव, महिला ने लगा ली फांसी

  • लॉक डाउन के कारण बेरोजगार हो गई थी मृतका

भोपाल। ऐशबाग इलाके में कल दोपहर को महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के घर से पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। हालांकि पुलिस की प्रांरभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि महिला को बीते दिनों कोरोना हुआ था। इसी के साथ लॉक डाउन के कारण उसकी नौकरी चली गई थी। जिस कारण वह डिप्रेशन में रहती थी। पुलिस के मुताबिक किरण पंथी (35) चार बच्चों के साथ अपनी मां के घर कम्मू का बाग ऐशबाग में रहती थी। करीब चार साल पहले पारिवारिक कारणों से वह पति से अलग हो गई थी। उसके बाद बजरिया इलाके में रहने लगी और एक शापिंग मॉल में काम करती थी। करीब दो महीने पहले ही वह बच्चों को लेकर मां के साथ रहने पहुंची थी। बुधवार की सुबह किरण की मां बच्चों को लेकर मंदिर की साफ-सफ ाई करने चली गई। कुछ देर बाद वापस लौटी तो किरण फ ांसी के फं दे पर लटकी मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसआई शेषराम सहारे ने बताया कि लॉकडाउन के कारण किरण की नौकरी चली गई थी। करीब एक महीने पहले उसे कोरोना संक्रमण हो गया था, जिसके बाद से वह बीमार भी रहती थी। अनुमान है कि मानसिक और आर्थिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। हालांकि जांच के बाद ही सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।

रेलवे ट्रेक पर कटी हुई मिली वृद्धा की लाश
भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाका स्थित आरआरएल के पास रेलवे ट्रेक पर बीती रात पुलिस को महिला की तीन टुकड़ो में कटी हुई लाश मिली है। पुलिस का अनुमान है कि महिला की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है। एसआई कुवर सिंह के अनुसार मृतका की उम्र करीब 55 साल है। हुलिए से वह भीख मांगने वाली नजर आ रही है। उसके पास से एक पर्स मिला है। जिसमें करीब साठ रूपए की चिल्लड़ मिली है। महिला के पास अन्य ऐसा कोई दस्तावेज अथवा फोन नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मर्ग कायम रक जांच शुरु कर दी गई है।

Share:

Next Post

आनंद नगर: दो किलो गांजे सहित तस्कर गिरफ्तार

Thu Sep 17 , 2020
भोपाल। आनंद नगर थाना क्षेत्र में एक बदमाश से दो किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी भोपाल की बस्तियों और गुमठियों में गांजे की सप्लाई करता था। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि आरोपी दक्षिण भारतीय तस्कर से गांजे की खेप मंगाता था। पिपलानी पुलिस के अनुसार कल रात आनंद नगर में रहने […]