मध्‍यप्रदेश

MP में 21 जनवरी को पहली बार होगा ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ

भोपाल। अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम (Ramlala’s life consecration program) होगा। इसे उत्सव के रूप मे मनाने में देश भर में तैयारी हो रही है। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) द्वारा देश भर में स्वच्छता अभियान, धार्मिक एवं पूजन-पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय (State Office) में भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन (Akhand Ramayan recitation organized) होगा। पार्टी कार्यालय स्थित शिव मंदिर में 21 जनवरी को सुबह 11 बजे से अखंड रामायण पाठ का आयोजन होगा। अखंड रामायण का पाठ प्रदेश भर से आए 108 दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में करेंगे, जो देश में अपने तरह का पहला आयोजन होगा। 22 जनवरी को सुबह 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ. राघवेन्द्र शर्मा (Dr. Raghavendra Sharma) ने बताया कि दिव्यांगजन ब्रेल लिपि में रामायण का पाठ (Text of Ramayana in Braille) करेंगे। इसके लिए विशेष रूप से ब्रेल लिपि में रामायण बुलवाई गई है। ज्यादातर दिव्यांगजनों को रामायण का पाठ कंठस्थ है। पाठ का आयोजन 24 घंटे तक होगा और 22 जनवरी की सुबह 11 बजे हवन-पूजन के साथ अखंड रामायण पाठ का समापन होगा। उसके उपरांत प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


शर्मा ने बताया कि ब्रेल लिपि में अखंड रामायण पाठ का अपने तरह का यह पहला आयोजन है। इस आयोजन में भाजपा के प्रत्येक मोर्चों के पदाधिकारी पांच घंटे समय देंगे और आयोजन को सफल बनाएंगे। 24 घंटे पार्टी कार्यालय राममय रहेगा और हवन-पूजन भी होगा। उन्होंने बताया कि अखंड रामायण का पाठ अपने समय पर पूरा होगा और ठीक 11 बजे समाप्त हो जाएगा। उसके उपरांत भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन से लाइव प्रसारण भी कार्यालय में देखा जाएगा। इसके लिए मंदिर के सामने बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। यहां पर पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उक्त भव्य आयोजन का लाइव प्रसारण देखेंगे।

Share:

Next Post

पेरिस ओलंपिक से बाहर हुई भारतीय महिला हॉकी टीम, जापान के हाथों मिली हार

Fri Jan 19 , 2024
नई दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालिफाई करने से चूक गई है. एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालिफायर टूर्नामेंट में ब्रॉन्ज मेडल के मुकाबले में भारत को जापान के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा. पेरिस ओलंपिक में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम को इस मैच में जीत हासिल […]