उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News) बड़ी खबर मनोरंजन

OMG-2 First Look: बाबा महाकाल के दर पर ‘अक्षय कुमार’, मांगी ये मन्नत; फिल्म की पंचलाइन- रख विश्वास, तू है शिव का दास

 

उज्जैन। उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद फिल्म स्टार अक्षय कुमार ने अपनी अपकमिंग मूवी OMG-2 के पोस्टर जारी किए। सोशल मीडिया पोस्ट में अक्षय ने लिखा- कर्ता करे न कर सके, शिव करे सो होय… OMG-2 के लिए आपके आशीर्वाद और शुभकामनाओं की आवश्यकता है। सामाजिक मुद्दे पर चिंतन का यह हमारा ईमानदार और विनम्र प्रयास है। आदि योगी हमें आशीर्वाद दें।

अक्षय कुमार शनिवार सुबह इंदौर पहुंचे। सुबह 9।15 बजे वे चार्टर प्लेन से इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड हुए। जांच के बाद वे सीधे उज्जैन के लिए रवाना हुए। सुबह 10।20 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। अक्षय कुमार केवल एक ही दिन की शूटिंग करने उज्जैन आए हैं। वे रात 11 बजे से पहले ही चार्टर प्लेन से मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे।

मंदिर प्रशासन से पुजारी-पुरोहित नाराज
अक्षय कुमार की इस शूटिंग से पुरोहितों और पुजारियों को काफी परेशानी हुई। उन्हें सुबह मंदिर परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया गया। गेट नंबर 4-5 पर श्रद्धालुओं को भी रोक दिया गया। इस मामले को लेकर पुजारी मंदिर प्रशासन से नाराज दिखाई दिए। उन्होंने इस कार्रवाई को अनुचित बताया। गेट नंबर 4 से शीघ्र दर्शन और अन्य नियमित लोगों के खोला जाता है। लेकिन, यह गेट बार-बार बंद किया जा रहा था।

मूवी का 17 दिन का शेड्यूल रखा गया
उज्जैन में फिल्म OMG-2 का 17 दिन का शेड्यूल है। महाकाल मंदिर में फिल्म स्टार अक्षय कुमार पर कुछ शॉट फिल्माए जाएंगे। महाकाल मंदिर, रामघाट, कालभैरव मंदिर सहित अन्य स्थानों पर कहानी के हिसाब से शूटिंग होगी। महाकालेश्वर मंदिर सहित संतों के अलग-अलग अखाड़े और शहर के विभिन्न जगहों पर फिल्म के लिए लोकेशन तलाशी गयी है। OMG-2 (ओह माय गॉड-2) फिल्म की शूटिंग उज्जैन के अलावा इंदौर में भी होगी। उज्जैन और इंदौर में 7 नवम्बर तक शूटिंग होगी।

बड़े प्रोजेक्ट्स से जुड़े हैं अक्षय
अक्षय की ये फिल्म साल 2012 में आई ‘OMG: Oh My God!’ का सीक्वल है। उस फिल्म में अक्षय ने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। उनेक साथ परेश रावल थे, जिन्होंने एक नास्तिक व्यक्ति का रोल अदा किया था। फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी। अक्षय के अन्य प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह राम सेतु, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, अतरंगी रे, गोरखा, सूर्यवंशी और मिशन सिंडरेला में काम कर रहे हैं।

Share:

Next Post

Forex Reserves : देश के खजाने में इजाफा, 641 अरब डॉलर के पार पहुंचा विदेशी मुद्रा भंडार

Sat Oct 23 , 2021
मुंबई: देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves/Forex Reserves) 15 अक्टूबर, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया. भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई (RBI) के शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है. इससे पहले 8 अक्टूबर, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 2.039 […]