मनोरंजन

अक्षय कुमार ने शेयर किया अपनी नई फिल्म ‘रामसेतु’ का पोस्टर


मुंबई। अक्षय कुमार ने सबको दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए अपनी नई फिल्‍म ‘राम सेतु’ का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर रिलीज किया। फैंस इस फिल्म को लेकर खूब एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। उनका मानना है कि अक्षय द्वारा दिया गया यह दिवाली का एक परफेक्ट गिफ्ट है। पोस्‍टर में अक्षय एक ट्रैवलर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे भगवान राम की छवि है। फिल्म को अभिषेक शर्मा डायरेक्ट करेंगे।

खिलाड़ी कुमार ने 14 नवंबर को ट्विटर पर लिखा, ‘इस दीपावली, भारत राष्ट्र के आदर्श और महानायक भगवान श्री राम की पुण्य स्मृतियों को युगों युगों तक भारत की चेतना में सुरक्षित रखने के लिए एक ऐसा सेतु बनाये जो आने वाले पीढ़ियों को राम से जोड़ कर रखे। इसी प्रयास में हमारा भी एक छोटा संकल्प है – राम सेतु। आप सबको दीपावली की शुभ कामनाएं।’ उनके इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तक 12 हजार से अधिक लाइक्स और 1.4 हजार री-ट्वीट मिल चुके हैं।

बता दें, इसके अलावा अक्षय इन दिनों अपनी पीरियड ड्रामा फिल्‍म ‘पृथ्‍वीराज’ की शूटिंग कर रहे हैं, जिसमें उनके साथ मिस वर्ल्‍ड मानुषी छिल्‍लर है। मानुषी इस फिल्‍म के साथ ही बॉलीवुड में डेब्‍यू कर रही हैं।

Share:

Next Post

Ind vs Aus: स्टीव स्मिथ ने शुरू किया माइंड गेम, बुमराह-शमी को किया चैलेंज

Sat Nov 14 , 2020
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ‘रन मशीन’ स्टीव स्मिथ ने जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी की अगुवाई वाले भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती दी है। स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले कहा है कि उन्होंने जीवन में इतनी शॉर्ट गेंदों का सामना किया है कि अब उन्हें डर नहीं लगता। स्टीव स्मिथ ने […]