img-fluid

Vitamin D सप्लीमेंट का हमेशा इन चीजों के साथ ही करें सेवन, वरना हो सकती दिक्‍कत

July 27, 2026

नई दिल्ली: विटामिन डी (Vitamin D) सप्लीमेंट लेते हैं तो आपके लिए जरूरी है कि इसके साथ कुछ खास चीजों को डाइट में शामिल करें। विटामिन डी (Vitamin D) की कमी से आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए डॉक्टर विटामिन डी सप्लीमेंट लेने की सलाह देते हैं।

सप्लीमेंट का पूरा फायदा नहीं मिल पाता
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, विटामिन डी के साथ अगर आप डाइट में कुछ खास तरह की खाने की चीजें शामिल नहीं करते, तो इससे आपको सप्लीमेंट का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। खाने की इन चीजों को शामिल न करने से आपकी बॉडी विटामिन के बेनिफिट्स को एब्जॉर्व नहीं कर पाती।

Mayo Clinic के अनुसार, एक साल की उम्र से 70 साल की उम्र तक हर किसी को 600 इंटरनेशनल यूनिट्स रोजाना विटामिन D चाहिए होता है। 70 साल के बाद 800 IU की जरूरत होती है।



  • पानी के साथ डिजॉल्व नहीं होता Vitamin D
    अगर आप अपने डेली इनटेक को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट लेते हैं, तो ये अच्छा है। साइंस के मुताबिक, ये कैप्सूल आपको खाने की कुछ चीजों के साथ लेना चाहिए।

    विटामिन डी फैट सॉल्यूबल विटामिन है। इसका मतलब है कि बाकी विटामिन्स की तरह ये पानी के साथ डिजॉल्व नहीं होता, इसलिए जरूरी है आप इसे फैट के साथ पेयर करें, जिससे ये बॉडी में ठीक तरह से एब्जॉर्व हो।

    इन चीजों के साथ लें
    हालांकि ये भी ध्यान रखें कि जो फैट आप विटामिन डी के साथ ले रहे हैं, उन चीजों में बेनिफिशियल फैट हो। उदाहरण के लिए ऑलिव ऑयल, एवोकाडो, फ्लैक्स सीड्स और चिया सीड्स हेल्दी फैट्स में आते हैं।

    साल 2013 की एक स्टडी के मुताबिक, खाने की जिन चीजों में 10 ग्राम तक फैट होता है। वो विटामिन डी के आइडियल एब्जॉर्पशन के लिए सही होती हैं।

    Share:

  • शरीर में पोटैशियम की कमी दूर करती है ये 9 चीजें, डाइट में जरूर करें शामिल

    Mon Jul 27 , 2026
    नई दिल्ली। पोटैशियम शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट है। ये ब्लड प्रेशर को सामान्य रखने में मदद करता है और पोषक तत्वों को कोशिकाओं (cells) तक पहुंचाने का काम करते हैं। पोटैशियम नसों और मांसपेशियों के काम में मदद करते हैं। सेहतमंद शरीर के लिए पोटैशियम (potassium) की पर्याप्त मात्रा 4,700 मिलीग्राम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved