इंदौर न्यूज़ (Indore News) देश मध्‍यप्रदेश

अमरनाथ गुफा हादसाः इंदौर के तीन यात्री लापता, प्रदेश सरकार ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भोपाल। अमरनाथ गुफा (Amarnath Cave) के पास बादल फटने (cloudburst) से कई लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) के तीन यात्री लापता हैं। प्रदेश सरकार स्थानीय प्रशासन की मदद से उनको ढूंढने का प्रयास कर रही है। वहीं, सरकार ने यात्रा में फंसे यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।


गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा ने बताया कि इंदौर के तीन अमरनाथ यात्रियों की गुमशुदगी की सूचना है। इनके यात्रा के किसी पड़ाव पर होने की संभावना है। जिला प्रशासन अनंतनाग यात्रा के विभिन्न ठहरने के स्थानों पर उनको ढूंढने के कार्य में लगा है। गृह विभाग ने मध्य प्रदेश के 45 अमरनाथ यात्रियों से दूरभाष पर चर्चा की। उन्हें कश्मीर के अधिकारियों से संपर्क कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। DIG अनंतनाग ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के समस्त यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया है। कोऑर्डिनेशन ऑफिसर हसीब पीर ने बताया कि 15 घोषित मृतकों (declared dead), 30 घायलों में मप्र का कोई यात्री नहीं है।

राजौरा ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार का गृह विभाग कश्मीर सरकार के उच्च अधिकारियों और अनंतनाग और पठानकोट के जिला प्रशासन से प्रदेश के अमरनाथ यात्रियों की स्थिति पर सतत संवाद और संपर्क स्थापित किया गया। अभी की स्थिति में मध्य प्रदेश के समस्त अमरनाथ यात्रा पर गए यात्री कश्मीर सरकार से प्राप्त जानकारी अनुसार सुरक्षित स्थानों पर हैं।

सरकार की तरफ से बादल फटने के बाद अमरनाथ यात्रा में फंसे यात्रियों की जानकारी और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। मध्य प्रदेश के शहरों से जानकारी एवं मदद के लिए संपर्क नंबर 181 और मध्य प्रदेश के बाहर से फोन लगाने के लिए 0755 2555582 नंबर जारी किए गए है। बता दें अमरनाथ यात्रा में गुफा के पास बादल फटने के बाद की घटना के बाद अमरनाथ यात्रा स्थगित कर दी गई है।

Share:

Next Post

Pakistan: इमरान खान के करीबी के साथ बीच सड़क पर मारपीट, वीडियो भी बनाया

Sun Jul 10 , 2022
इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) में पूर्व प्रधानमंत्री (Former Prime Minister) इमरान खान (Imran Khan) के करीबियों के लिए मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दरअसल, इस्लामाबाद (Islamabad) में पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार को उनके ऑफिस के बाहर बीच सड़क पर पीटा गया। इस दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। बता दें कि […]