जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

भारत के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, चांद के साथ एक लाइन में नजर ये सभी ग्रह

नई दिल्ली (New Delhi)। हाल ही में लोगों ने चंद्रमा और शुक्र ग्रहों को एक साथ अपनी आंखों से देखा था। इस घटना के कुछ दिनों बाद एक दुर्लभ संयोग (rare coincidence) बना है। आज रात चंद्रमा के अलावा, पांच अन्य ग्रह एक साथ परेड करते नजर आए। ये सभी पांचों ग्रह भारत (India) के आसमान में भी दिखाई दिए। भारत के आसमान में जिन ग्रहों की परेड हुई उनमें चांद के अलावा, बुध, बृहस्‍पति, शुक्र, अरुण और मंगल (Mercury, Jupiter, Venus, Uranus and Mars) शामिल हैं।


चांद के साथ ये सभी ग्रह एक लाइन में नजर आए। ये सारे ग्रह आज चांद के करीब थे और पूरी दुनिया में यह नजारा साफ नजर दिखाई दिया। खगोल वैज्ञानिक (astrophysicist) इसे एक असाधारण घटना बता रहे हैं। दिलचस्‍प बात है कि इन सभी ग्रहों को देखने के लिए दूरबीन की जरूरत भी नहीं पड़ी।

बता दें कि बुध और अरुण ऐसे ग्रह हैं जो आमतौर पर दिखाई नहीं देते हैं। लेकिन आज ये ग्रह आसानी से दिखाई दिए। वैज्ञानिकों के मुताबिक, ये सभी ग्रह शाम साढ़े 7 बजे दिखाई दिए और इस ‘प्‍लैनेट परेड’ का दीदार लोग 30 मिनट तक ही कर पाए। इसके बाद अब यह संयोग 17 साल बाद 2040 में ही बनेगा।

Share:

Next Post

UPI के जरिए ट्रांजैक्शन करना होगा महंगा, 2000 रूपये के लेनदेन पर लगेगा इतना चार्ज

Wed Mar 29 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। नए फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2023 से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए ट्रांजैक्शन (transaction) महंगा हो सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI से मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) फीस लागू करने को कहा है। इसके सर्कुलर के मुताबिक 2000 रुपये से अधिक की […]