विदेश

America: शिकागो में तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी, 8 की मौत

शिकागो (Chicago)। अमेरिका (America) के शिकागो (Chicago) में तीन अलग-अलग घरों में गोलीबारी (Firing in three different houses) के दौरान आठ लोगों की मौत (Eight people died) हो गई। यह गोलीबारी इलिनॉय के जोलिएट में वेस्ट एकर्स रोड (West Acres Road in Joliet, Illinois) के 2200 ब्लॉक में हुई। इस घटना के बाद से ही आरोपी फरार है। उसकी पहचान रोमियो नांसे के तौर पर की गई है।


जोलिएट के पुलिस प्रमुख बिल इवांस ने कहा, ‘दो अलग-अलग घरों में गोलीबारी के दौरान सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं 29 साल से पुलिस की नौकरी कर रहा हूं और यह अबतक का सबसे दर्दनीय अपराधों में से एक है।’ पुलिस विभाग ने बताया कि आरोपी लाल टोयोटा कैमरी चला रहा था और उन्होंने आरोपी की पहचान खतरनाक व्यक्ति के तौर पर की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से आरोपी की पहचान करने के लिए मदद मांगी है।

अधिकारियों के दावा किया कि आरोपी पीड़ितों को जानता था। मरने वालों में एक व्यक्ति का शव रविवार को विल काउंटी में मिला। वहीं सात अन्य लोगों की मौत सोमवार को हुई। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटना सामने आती रहती है। आंकड़ों के अनुसार, इस साल के पहले तीन हफ्ते में गोलीबारी में 875 लोगों की मौत हो चुकी है।

Share:

Next Post

Ayodhya: प्राण प्रतिष्ठा के बाद होगा विशेष अनुष्ठान, कर्नाटक के आचार्य कराएंगे 48 दिन की मंडल पूजा

Tue Jan 23 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। आखिर वो घड़ी आ गई, जिसका करोड़ो देशवासी इंतजार कर रहे थे। अयोध्या (Ayodhya) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Consecration of Ramlala’s life) हो गई। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सोमवार दोपहर 12:20 बजे से शुरु होकर दोपहर एक बजे खत्म हो गया। यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथि (22 जनवरी […]