बड़ी खबर

अमरोहा : किसान महापंचायत आज, जुटेंगे हजारों किसान, राकेश टिकैत रहेंगे शामिल

अमरोहा । जोया रोड स्थित जोई के मैदान में शनिवार को भाकियू टिकैत गुट की किसान महापंचायत होगी। हजारों किसानों के बीच राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) हुंकार भरेंगे। महापंचायत (mahapanchayat) में मंडल भर के हजारों किसान (Farmer) शामिल होंगे। भाकियू नेताओं ने महापंचायत स्थल का जायजा लिया। वहीं सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।


भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह ने बताया कि 18 अक्तूबर को किसान संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर किसान महापंचायत जोया रोड स्थित जोई के मैदान में प्रस्तावित थी। लेकिन बारिश होने के कारण पंचायत को स्थगित कर दिया गया था। इसलिए यह पंचायत आज होगी। इसके लिए प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी दानवीर सिंह और जिलाध्यक्ष चौधरी रामपाल सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों के साथ मैदान का जायजा लिया।

इसके अलावा तहसील और ब्लाक स्तर के पदाधिकारियों ने गांव-गांव पहुंचकर किसानों ने महापंचायत में पहुंचने की अपील की। उधर, किसान महापंचायत को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी पूनम ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से एक हजार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसपी तैनात रहेगी।

Share:

Next Post

टीकरी बॉर्डर पर रास्ता खोलने को लेकर हंगामा, जेसीबी के आगे लेटे किसान, बोले- नहीं देंगे रास्ता

Sat Oct 30 , 2021
बहादुरगढ़ (हरियाणा) । हरियाणा के बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर (tikri border) से एक तरफ की एक लेन का रास्ता खोलने के लिए शुक्रवार देर रात चल रहे पुलिस के प्रयासों के दौरान कुछ किसानों (farmers) ने हंगामा कर दिया। जैसे ही दिल्ली पुलिस ने आखिरी बैरिकेडिंग लेयर हटाई तो आंदोलनकारी विरोध पर उतर आए। जेसीबी […]