img-fluid

महाकाल के आंगन में आकार ले रहा है प्राचीन शिव मंदिर, खुदाई के दौरान मिला था

August 18, 2026

  • पुरातत्व विभाग ने अवशेषों का क्रमवार वर्गीकरण और नंबरिंग की

उज्जैन। महाकाल मंदिर परिसर में विकास एवं निर्माण कार्यों के दौरान मिले करीब एक हजार साल पुराने शिव मंदिर के अवशेष अब फिर से आकार लेने जा रहे हैं। वर्ष 2020-21 में मंदिर परिसर में की गई खुदाई के दौरान भूमि के नीचे से प्राचीन मंदिर के खंड मिले थे। पुरातत्व विभाग ने इन अवशेषों को सुरक्षित करते हुए उनका क्रमवार वर्गीकरण और नंबरिंग की थी।


  • अवशेषों के अध्ययन में मंदिर के भूमिज शैली में निर्मित होने के प्रमाण मिले। स्थापत्य अवशेष भी मिले। पुरातत्व विशेषज्ञों के परीक्षण के बाद इन्हें एक ही स्थान पर संरक्षित कर रखा गया है। विभाग का मानना है कि इन अवशेषों के आधार पर प्राचीन मंदिर का पुनर्निर्माण किया जा सकता है। मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए पुरातत्व विभाग ने निर्माण समिति का गठन किया है। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में अवशेषों की नंबरिंग के आधार पर उन्हें जोड़कर मंदिर का मूल स्वरूप तैयार किया जा रहा है। जरूरत के अनुसार क्षतिग्रस्त पत्थरों के स्थान पर उसी प्रकृति के पत्थर लगाए जाएँगे। इसके लिए राजस्थान से विशेष कारीगर भी बुलाए गए हैं। विभाग को राजस्थान में मंदिर निर्माण में उपयोग होने वाला इसी प्रकृति का काला पत्थर मिला है। योजना के अनुसार पुनर्निर्मित मंदिर की ऊंचाई करीब 36 से 37 फीट रहेगी। निर्माण में करीब 8 से 10 माह से लेकर डेढ़ वर्ष तक का समय लगने का अनुमान बताया गया है। विभिन्न चरणों में निर्माण लागत करीब 65 से 90 लाख रुपये आंकी गई है। पुरातत्व विभाग के अनुसार यह कार्य केवल मंदिर निर्माण नहीं, बल्कि महाकाल मंदिर के गौरवशाली प्राचीन इतिहास को पुनसर््थापित करने का प्रयास है।

    Share:

  • महाकाल के दर्शन करने १२ लाख लोग पहुँचे थे, अफरा तफरी मच गई..क्राउड प्रबंधन नहीं हो पाया

    Tue Aug 18 , 2026
    जिन्हें महाकाल के दर्शन करना था वे नाग चंदेश्वर की लाइन में लग गए- निकलने का कोई एग्जिट नहीं था इसलिए परेशान होते रहे- कई लोग दब गए और बेहोश हो गए उज्जैन। नाग पंचमी और सावन के सोमवार के संयोग पर सोमवार को उज्जैन में श्रद्धालुओं का ऐसा सैलाब उमड़ा कि शहर की व्यवस्थाएं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved