
इन्दौर। पिछले कई दिनों से कृष्णबाग क्षेत्र (Krishnabagh area) में मकान (homes) को तोड़ने की कार्रवाई (Demolition action) का मामला लगातार टलता जा रहा था और आखिरकार आज सुबह प्रशासन के साथ एसडीएम की अगुवाई में कई पुलिस अधिकारियों और निगम अफसरों के साथ-साथ करीब 600 से ज्यादा पुलिसकर्मियों और निगमकर्मियों की टीम के साथ वहां तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। कार्रवाई को लेकर शुरुआती दौर में महिलाओं ने जरूर विरोध जताते हुए हंगामा किया और जेसीबी के आगे खड़ी हो गई, लेकिन पुलिस सख्ती के चलते उन्हें हटा दिया गया और एक साथ बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ शुरू कर दी गई। कई गलियों में जैसे-तैसे पोकलेन और जेसीबी मशीनें भेजी गई, ताकि कारवाई पूरी हो सके। इस दौरान वहां कार्रवाई कर रहे कई अधिकारियों के दिल भी कई चमचमाते और बेहतर मकानों को तोड़ने के दौरान पसीज गए तो वहीं कई महिलाओं ने आंसू नहीं थम रहे थे। करीब 50 मकानों को तोड़ने की कार्रवाई आज दिनभर चलेगी, जिसके लिए बड़ी संख्या में निगम ने संसाधन वहां झोंके हैं।
पुलिस छावनी बनाकर कृष्णबाग में बड़ी तोड़फोड़
कल रात कृष्णबाग में कार्रवाई को लेकर कलेक्टर शिवम वर्मा, निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल और आला पुलिस अधिकारियों के बीच चर्चा हुई थी, जिसके बाद पूरी तैयारी से अमला क्षेत्र में भेजने की प्लानिंग की गई। कार्रवई के दौरान एसडीएम घनश्याम धनगर अलावा एसडीएम निधि वर्मा, रोशनी पाटीदार, लोकेन्द्रसिंह, दीपक चौहान, विश्वकर्मा और राहुल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कई पुलिस अधिकारी, रिमूवल के अधिकारी बबलू कल्याणे सहित की अधिकारी मौके पर पहुंचे और सुबह से कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। पुलिस विभाग से अलग-अलग थानों का करीब 500 से ज्यादा जवानों को मैदान में तैनात किया था तो निगम के भी तीन से सौ ज्यादा कर्मचचारी और रिमूवलकर्मी मैदान में थे। एसडीएम कार्यालय के कई कर्मचारियों को भी आज सुबह मौके पर कार्रवाई के दौरान व्यवस्था संभालने बुलाया गया था।

कई बड़ी छतों पर दूरबीन और ड्रोन लिए बैठे पुलिसकर्मी
कार्रवाई के दौरान अब तक की रिमूवल कार्रवाइयों में सबसे तगड़े इंतजाम यहां नजर आए। मकानों के आसपास के लोगों को हटाने के साथ-साथ कई पुलिसकर्मी बड़े मकानों को छतों पर दूरबीन और ड्रोन लिए बैठे थे और वहां से पूरी निगरानी की जा रही थी। वे जिन क्षेत्रों में भीड़ जमा हो रही थी, वहां की जानकारी अफसरों को वायरलैस सेट पर दे रहे थे, उन क्षेत्रों मेें पुलिस टीमें भेजकर भीड़ को हटाया जा रहा था।
इलाके की सारी गलियों को घेरकर एक साथ बड़े पैमाने पर कार्रवाई
नगर निगम ने कल रात ही कार्रवाई को लेकर व्यापक पैमाने पर तैयारियां की थी, ताकि एक ही दिन में कार्रवाई को पूरी तरह अंजाम दिया जा सके। इसी के चलते सभी झोनलों से बड़ी छोटी एक दर्जन पोकलेन मशीनें बुलवा ली गईं, जिनमें दो पोकलेन इतनी बड़ी थी कि उसको कृष्णबाग की छोटी-छोटी गलियों में भेजने के लिए अफसरों को तमाम मशक्कत करना पड़ी। इसके अलावा 8 जेसीबी और कई अन्य संसाधन भी तोड़फोड़ के लिए लगाए गए थे। कुछ जेसीबी पास के झोन पर बुलाकर खड़ी की ताकि वाहन खराब होने पर दूसरे वाहन बुलवाए जा सके। कृष्णबाग की गलियों में सबसे ज्यादा परेशानियां विशालकाय पोकलेन से कई ऊंची बिल्डिंगों को तोड़ने में यह परेशानी आई कि बड़ी पोकलेन जगह नहीं होने के क ारण चलाई ही नहीं जा रही थी, बमुश्किल अधिकारियों ने निर्देश देकर जैसे-तैसे बने तीन से चार मंजिला मकानों को ढहाने की कार्रवाई की।
कई लोगों ने रातभर जुटकर मकान खाली किए, जो रह गए उनका भारी हुआ नुकसान
कृष्णबाग कालोनी में कार्रवाई को लेकर कल से तैयारियां शुरू हो गई थीं और इसकी भनक लगने पर कई रहवासियों ने भी अपने मकानों से कीमती सामान, बर्तन से लेकर कई सामान दूसरी जगह शिफ्ट कर लिया था, ताकि मकानों की तोड़फोड़ के दौरान सामान सुरक्षित रह सके। देर रात तक कृष्णबाग कालोनी में कई लोडिंग वाहनों, रिक्शाओं में सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाता रहा। आज सुबह जब निगम की रिमूवल टीम ने कई मकानों को ढहाना शुरू किया तो बाद में कई लोग सामान हटाने के साथ-साथ लोहे के बड़े दरवाजे और गृहस्थी का सामान लेकर इधर-उधर भागते रहे। कई परिवार की महिलाओं ने वहां जमा प्रशासनिक अधिकारियो से कहा कि वे मकान से सामान निकालना चाहते हैं, इतनी मोहलत दें दे। अधिकारियों ने उनकी बात सुनी और कार्रवाई शुरू कर दी। अफसरों ने उन परिवारों को कहा कि इतने दिनों से मोहलत मिली हुई थी, तब सामान क्यों नहीं हटाया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved