जबलपुर न्यूज़ (Jabalpur News)

ननि अधिकारी से मारपीट पर भड़का आक्रोश, कामबंद हड़ताल

  • आरोपी वकीलों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की मांग

जबलपुर। नगर निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर मढ़ाताल गुरुद्धारे के समीप एक जर्जर मकान को हटाने गये ननि सहायक आयुक्त व कर्मियों के साथ मारपीट किये जाने का मामला गर्मा गया है। ननि के अधिकारी कर्मचारियों ने उक्त घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त करते हुए आज शुक्रवार को कामबंद हड़ताल कर दी। अधिकारी व कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा है कि दोषी वकीलों पर सख्त कार्रवाई कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाये वरना वह अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। वहीं मौके की नजाकत को देखते हुए नगर निगम के उच्चाधिकारी व पुलिस अधिकारी मौके पर प्रदर्शनकारियों को समझाइश देने पहुंचे, लेकिन कर्मचारी अपनी मांगों पर अडिग रहे।
उल्लेखनीय है कि बीते दिवस ननि मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित एक जर्जन मकान के खिलाफ ननि सहायक आयुक्त वेदप्रकाश चौधरी दल बल के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। जहां जर्जर मकान व वहां निवासरत् किरायेदारों के पक्ष में कुछ अधिवक्तागण भी पहुंच गये।


जिन्हें ननि अधिकारियों द्धारा बताया गया कि कोर्ट से मिला स्टे हट गया है, इस पर अब उक्त मकान को तोडऩे की कार्रवाई की जायेगी। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और लोगों ने सहायक आयुक्त को घेर लिया। ननि के अन्य अधिकारी व कर्मचारी ने सहायक आयुक्त वेदप्रकाश को सुरक्षित किया इस दौरान हुई झड़प पर मारपीट में ननि अधिकारी व कर्मचारियों को चोटे आ गई। वहीं सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जिसके बाद स्थिति अपने नियंत्रण में ली।

गिरफ्तारी कर लगाओ एनएसए
आज शुक्रवार सुबह से ही ननि मुख्यालय में गत् दिवस की घटना को लेकर अधिकारी व कर्मचारियों में आक्रोश नजर आया। जिन्होने काम बंद हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया। मप्र शासकीय वाहन चालक, यांत्रिक कर्मचारी संघ के नेतृत्व में कर्मियोंं ने जमकर प्रदर्शन कर दोषी वकीलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एनएसए लगाकार गिरफ्तारी की मांग की है।

24 घंटे में गिरफ्तारी नहीं तो अनिश्चिकालीन हड़ताल
कर्मचारी संघ की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि यदि 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी कर दोषियों पर एनएसए की कार्रवाई नहीं की जाती तो नगर निगम के समस्त संगठन, जिसमें चालक संघ, स्वास्थ्य विभाग, जल विभाग, लोक निर्माण विभाग व अन्य समस्त अनिवार्य सेवाएं अनिश्चितकालीन के लिये बंद कर दी जायेगी।

Share:

Next Post

Bill मांगने पर शराब दुकानदार ने की अभद्रता, मारपीट

Fri Sep 24 , 2021
कोतवाली थाने में प्रकरण दर्ज जबलपुर। सरकार द्धारा एक सितंबर से शराब बिक्री पर बिल देना अनिवार्य किया गया है, लेकिन शराब माफिया शासन के निर्देशों की धज्जियां उड़ाकर मनमर्जी पर उतारू है। इतना ही नहीं बिल मांगने पर शराब दुकानदार व उसके गुर्गे ने अभद्रता व मारपीट करने पर उतारू है। ऐसा ही एक […]