मनोरंजन

एनिमल बदतमीज और फूहड़ फिल्म : विकास दिव्यकीर्ति


डेस्क। स्टूडेंट्स के फेवरिट विकास दिव्यकीर्ति को एनिमल फिल्म के कॉन्टेंट पर आपत्ति है। उनका कहना हैकि ऐसी फिल्म नहीं बननी चाहिए। क्या होगा अगर कोई लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार का टेस्ट जूता चटवाकर लेने लगे।

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल के कॉन्टेंट को लेकर लोग 2 हिस्सों में बंटे हैं। कुछ लोगों को फिल्म काफी पसंद आई वहीं कई लोग इसकी बुराई कर चुके हैं। अब आईएएस कोच विकास दिव्यकीर्ति उर्फ विकास सर ने मूवी पर अपने विचार रखे हैं। उनका कहना हैकि फिल्म वल्गर है। विकास सर का कहना है कि फिल्म में डायरेक्टर ने दिखाया है कि उनका हीरो जानवर की तरह हरकतें करता है। बस पैसे कमा लिए।

नहीं बनानी चाहिए ऐसी फिल्म
विकास दिव्यकीर्ति एजुकेटर और यूट्यूब मोटिवेटर हैं। वह समाज के कई मुद्दों पर अपने विचार रखते रहते हैं और युवाओं को सीख देते हैं। नीलेश मिश्रा के साथ इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म एनिमल पर बोला। विकास बोले, एनिमल जैसी फिल्म हमारे समाज को 10 साल पीछे ले जाती है। ऐसी फिल्म नहीं बनाई जानी चाहिए। आपने पैसे कमा लिए। आपने दिखाया कि आपका हीरो जानवर की तरह व्यवहार कर रहा है। कुछ सोशल वैल्यू होनी चाहिए या लोग सिर्फ फाइनैंशियल वैल्यू के लिए काम कर रहे हैं?


रणबीर कपूर जिस सीन में जूता चाटने की बात करते हैं उसके बारे में विकास बोले, क्या होगा अगर यह फिल्म देखने के बाद कुछ लड़के जो कि उतने मैच्योर नहीं हैं, अपनी गर्लफ्रेंड से शूलिक करने के लिए कहने लगे। हम इतनी फूहड़ और बदतमीज फिल्म बना रहे हैं तो यह बहुत दुख की बात है। लेकिन दुनिया में दोनों तरह की ताकतें हैं।

पॉप्युलर हैं विकास सर
विकास दिव्यकीर्ति स्टूडेंट्स के बीच काफी पॉप्युलर हैं। यूथ्स यूट्यूब पर भी उन्हें फॉलो करते हैं। विधुविनोद चोपड़ा की फील्म 12वीं फेल में उन्होंने खुद का ही रोल प्ले किया है। विक्रांत मेसी उनकी क्लास अटेंड करते हुए दिखाई दिए हैं।

Share:

Next Post

एक अंडे की कीमत 6 लाख रुपए, जाने क्या है मामला

Tue Apr 16 , 2024
जम्मू। जम्मू कश्मीर के एक गांव में मस्जिद निर्माण के लिए बुजुर्ग गरीब का दान किया एक अंडा दो लाख से अधिक कीमत में नीलाम हुआ है। यह घटना इलाके में चर्चा बटोर रही है। जम्मू कश्मीर के एक गांव में मस्जिद निर्माण के लिए बुजुर्ग गरीब का दान किया एक अंडा दो लाख से […]