भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

यूथ कांग्रेस के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से नाराज हुए कमलनाथ… बोले मंच से चला जाऊंगा

भोपाल। मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एकदम से नाराज हो गये और उन्होंने मंच से चले जाने की बात तक कह डाली। कमलनाथ मंच पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान ठीक मंच के सामने कुछ कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे। नारेबाजी से नाराज होकर कमलनाथ ने कहा कि कार्यकर्ता से बोलें ये बंद करो वरना मैं जाता हूं। लेकिन इसके बाद कार्यकर्ता शांत हुए तो कमलनाथ ने बोलना
शुरू किया। पीसीसी के सामने यूथ कांग्रेस का युवा शक्ति समागम कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास, सुरेश पचौरी, कमलनाथ समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। समागम के बाद यूथ कांग्रेस किसान स्वाभिमान पैदल मार्च निकाला। कमलनाथ ने कहा कि मैं भी युवा नेता था। यूथ कांग्रेस से आया था। युवा मप्र, देश का भविष्य हैं। ये देश मोदी के रास्ते चलेगा, या फिर देश की संस्कृति से चलेगा। देश को जोडऩा कांग्रेस की संस्कृति है। इसी संस्कृति को बचाना है। देश का किसान परेशान है और वह धरने पर बैठा है। युवाओं का रोजगार छीन लिया गया है। युवाओं को सच्चाई दिखाना है। उन्होंने कहा कि शिवराज, नरेंद्र मोदी इवेंट की राजनीति करते हैं। कभी गुरुद्वारे चले जाते हैं। जब चुनाव आता है तो पाकिस्तान, चीन की बात करते हैं।

जवान तो बूढों को सलाह देते…
कमलनाथ ने कहा कि आप सबको इतिहास पढऩा चाहिए। मैंने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। मैं और संजय गांधी ने मिलकर काम किया है। भोपाल में आप जो हरियाली पेड़ पौधे देखकर रहे हैं वो हमने अपने हाथों से लगाये हैं। हम जब चुनकर आये थे हमसे कहा जाता था कि ये छोकरे कहा से आ गए। आप लोगों को देखकर मुझे अपनी जवानी याद आती है। आज कल के जवान तो बूढों को सलाह देते हैं। वक्त लगातार बदल रहा है। आज हमारा किसान भटक रहा है, युवा भटक रहे हैं। हमारा युवा पढ़ लिख गया, लेकिन अब वो न गाँव का रहा न शहर का। उसे न तो रोजगार मिल रहा न कोई उसकी बात सुन रहा है।

तीन महीने में सरकार को हिलाने का किया दावा
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास ने कहा कि युवा कांग्रेस हर वर्ग के साथ है। चुनाव से पहले वादे किये थे वो एक भी पूरे नहीं हुए। भाजपा सरकार लगातार युवाओं से नौकरी छीनने का काम कर रही है। देश को खत्म किया जा रहा है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

Share:

Next Post

अन्ना हजारे ने किसानों की मांगों को स्वीकार ना किए जाने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी

Mon Dec 28 , 2020
पुणे । सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे (Anna Hazare ) ने उनकी किसानों के संबंध में की गई मांगों के केन्द्र की तरफ से जनवरी अंत तक स्वीकार ना किए जाने पर भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी है.महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के रालेगण सिद्धि गांव में अन्ना हजारे ने पत्रकारों से कहा कि वह किसानों […]