देश

झारखंड में लव जिहाद का एक और मामला, शादी के बाद धर्मांतरण के दबाव में युवती ने की आत्महत्या

खलारी (Khalari)। झारखंड (Jharkhand) में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। शादी के बाद धर्मांतरण (conversion) के दबाव में युवती ने आत्महत्या (suicide) कर ली। लड़की के पिता ने आरोपी पर उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। खलारी के मोहननगर उड़ियाधौड़ा (Mohannagar Oriya Dhoda) में बुधवार रात नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने एक नाबालिग लड़के पर धर्म छिपाकर दो वर्ष पूर्व ही शादी करने का आरोप लगाया है। मृतका के पिता ने गुरुवार को खलारी थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें लड़के पर धर्म छिपाकर शादी करने व धर्म बदलने का दबाव देकर खुदकुशी के लिए प्रेरित का आरोप लगाया है।

लड़की के पिता ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
लड़की के पिता ने कहा कि 31 मई की रात लड़का उनके घर आया और बेटी से बात करने लगा। तभी बेटी ने उस लड़के से 2 वर्ष पहले खलारी के पहाड़ी मंदिर में शादी करने की जानकारी दी थी। पिता ने आरोप लगाया है कि लड़का उनकी बेटी को फोन कर बुलाता था। इसके बाद शारीरिक संबंध (Physical relationship) बनाता था। उनकी बेटी का 1 साल का बेटा भी है। धर्म परिवर्तन का लगातार दबाव बनाए जाने से लड़की ने आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने लड़के को हिरासत में ले लिया है।


आरोपी ने पुलिस के समक्ष दी यह सफाई
आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह उस लड़की को मात्र 4 माह से जानता था और बच्चा उसका नहीं है। लड़की की पहले भी शादी हो चुकी है। हालांकि पहली शादी से परिजनों ने इनकार किया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है। वहीं, थाना प्रभारी ने कहा कि जांच में लड़का नाबालिग पाया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

रांची में भी सामने आया था लव जिहाद का मामला
गौरतलब है कि पिछले दिनों रांची में लव जिहाद का मामला सामने आया था। नवोदित मॉडल ने यश मॉडल नाम की मॉडलिंग कंपनी के मालिक तनवीर अख्तर खान के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और आरोप लगाया कि तनवीर ने नाम छिपाकर दोस्ती की। अश्लील तस्वीरों के सहारे ब्लैकमेल कर जबरन शारीरिक संबंध बनाया और फिर धर्म बदलकर शादी करने का दबाव बनाने लगा। पीड़िता ने तनवीर अख्तर खान पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस केस की रांची पुलिस जांच कर रही है। रांची के एसएसपी किशौर कौशल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

Share:

Next Post

राहुल गांधी ने मुस्लीम लीग को बताया धर्मनिरपेक्ष पार्टी, भाजपा ने की निंदा

Fri Jun 2 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । कांग्रेस पार्टी (congress party) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इन दिनों अमेरिका (America) की यात्रा पर हैं। यहां वह लगातार केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi government) पर हमलावर हैं। इस दौरान उन्होंने कई सवालों के जवाब भी दिए हैं। इसी क्रम में उन्होंने मुस्लीम लीग […]