img-fluid

बांग्लादेश में एक और हिंदू ज्वैलर की हत्या, नीले ड्रम में मिला शव; 20 सितंबर से था लापता

September 27, 2026

ढाका। बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले (Mymensingh district) में 50 वर्षीय हिंदू ज्वैलर निरंजन चंद्र सूत्रधार का शव पानी में तैरते प्लास्टिक के ड्रम (Plastic drums) से बरामद हुआ है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, उनका शव एक स्लुइस गेट (Sluice gate) के पास ड्रम में मिला। निरंजन अठारबाड़ी बिल्डिंग इलाके में ज्वैलरी की दुकान चलाते थे और 20 सितंबर से लापता थे।

बांग्लादेशी अखबार ‘दैनिक इत्तेफ़ाक’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेगुनबाड़ी इलाके में स्थानीय लोगों ने पानी में एक ड्रम तैरता देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ड्रम से निरंजन का शव बरामद किया।



  • जेब में मिले टोकन से हुई पहचान

    पुलिस ने मृतक की पहचान उसके ट्राउजर की जेब से मिले ‘मयमनसिंह हिंदू कोऑपरेटिव क्रेडिट यूनियन लिमिटेड’ के टोकन के आधार पर की। कोतवाली मॉडल पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर रूहुल अमीन ने स्थानीय मीडिया को बताया कि टोकन के जरिए व्यक्ति की पहचान के बारे में जानकारी जुटाई गई। इसके बाद पुलिस ने परिवार से संपर्क किया और निरंजन की पत्नी तथा बेटे ने शव की पहचान की पुष्टि की।

    पुलिस के मुताबिक, शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। अधिकारियों को आशंका है कि हत्या के बाद शव को ड्रम में रखकर पानी में फेंका गया होगा। हालांकि, हत्या की परिस्थितियों और घटना के पीछे की वजह की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

    20 सितंबर से लापता थे निरंजन

    स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, निरंजन चंद्र सूत्रधार मयमनसिंह के स्टेडियम इलाके में अपनी पत्नी और बेटे के साथ किराए के मकान में रहते थे। वह 20 सितंबर से लापता थे।

    परिजनों के मुताबिक, उनके एक भतीजे ने उन्हें स्टेडियम इलाके में देखा था। पुलिस ने बताया कि निरंजन पहले भी कई बार कुछ दिनों के लिए घर से बाहर रहे थे और बाद में लौट आते थे। इसी वजह से परिवार को शुरुआत में लगा कि वह कुछ दिनों में वापस आ जाएंगे। इसके चलते तत्काल गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई।

    अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं

    पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और हत्या के पीछे की वजह भी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, शुक्रवार सुबह तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया था। पुलिस शव बरामद होने के बाद मामले की जांच कर रही है।

    Share:

  • मिशन शक्तिसैट: 108 देशों की 12 हजार छात्राओं ने मिलकर बनाया सैटेलाइट.. बना विश्व रिकॉर्ड

    Sun Sep 27 , 2026
    नई दिल्ली। एयरोस्पेस स्टार्टअप ‘स्पेस किड्ज इंडिया’ (Aerospace startup ‘Space Kidz India’) के नेतृत्व में संचालित ‘मिशन शक्तिसैट’ (‘Mission ShaktiSat’) ने एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। वर्ल्ड रिकॉर्ड्स यूनियन ने इसे किसी महिला अंतरिक्ष शिक्षा कार्यक्रम में सबसे अधिक राष्ट्रीयताओं के प्रतिनिधित्व के रूप में प्रमाणित किया है। 12 हजार छात्राओं ने मिलकर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved