img-fluid

उद्धव गुट में फिर होगी सर्जिकल स्ट्राइक! ठाकरे बोले- अपना टाइम भी आएगा

June 16, 2026

मुंबई: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है. पिछले कुछ दिनों से ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के सात लोकसभा सांसद पाला बदल सकते हैं. खबर थी कि ये सांसद एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेताओं के संपर्क में हैं और शिंदे दोबारा से उद्धव गुट पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की फिराक में हैं. इसे ऑपरेशन टाइगर कहा जा रहा है.

इन सियासी अटकलों को तब बल मिला जब बीते रविवार (14 जून) को उद्धव ठाकरे ने अपने आवास मातोश्री में सांसदों के साथ बैठक बुलाई थी. लेकिन अगले ही दिन 15 जून को उद्धव के एक सांसद संजय देशमुख दिल्ली में शिंदे शिवसेना के केंद्रीय राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव के घर जाकर उनसे मिले थे. इस मुलाकात ने चल रही आशंकाओं को बढ़ा दिया.


  • शिंदे गुट के कई नेता लगातार ये बात कह रहे हैं कि उद्धव गुट के कई सांसद उनके संपर्क में हैं. दावा किया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है.शिंदे सेना के एमएलसी कृपाल तुमाने ने दावा किया कि ऑपरेशन टाइगर के तहत सात शिवसेना (यूबीटी) सांसदों के साथ हुई बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार ऑपरेशन से पहले मरीज की जांच की जाती है, उसी प्रकार यह प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है और केवल तारीख तय करना बाकी है. हालांकि खुद उद्धव और उनके बेटे आदित्य के साथ पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत इस बात का खंडन कर रहे हैं. नेताओं का कहना है कि पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और कोई कहीं नहीं जाएगा.

    शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रविवार को मातोश्री पर लोकसभा के सभी सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी. इस बैठक में चार सांसदों अरविंद सावंत, अनिल देसाई, संजय दिना पाटिल और राजाभाऊ वाजे ने शिरकत की थी. इसके अलावा, कुछ सांसद ऑनलाइन बैठक में शामिल हुए थे. इनमें ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश आष्टीकर और संजय देशमुख शामिल हैं. वहीं सांसद संजय (बंडू) और जाधव (परभणी) भी बैठक का हिस्सा रहे थे जिनसे उद्धव ठाकरे ने फोन पर बात की थी. साथ ही बैठक में आदित्य ठाकरे भी उपस्थित रहे. .

    लोकसभा में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे – UBT) के 9 सांसद हैं, तो वहीं शिवसेना (एकनाथ शिंदे) के 7 सांसद हैं. वहीं राज्यसभा में UBT का एक और शिंदे गुट के 2 सांसद हैं. यानी फिलहाल संसद के दोनों सदनों को मिलाकर उद्धव ठाकरे गुट के 10 सांसद और एकनाथ शिंदे गुट के 9 सांसद हैं.

    उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के बीच शिवसेना सांसदों की कहानी दरअसल 2022 की बगावत से शुरू हुई थी, जब शिंदे ने अधिकांश विधायकों को अपने साथ लेकर अलग गुट बनाया था. आज स्थिति यह है कि उद्धव गुट के पास लोकसभा में केवल 9 सांसद बचे हैं, जिनमें से 7 के शिंदे के खेमे में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से जब ऑपरेशन टाइगर के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया. मुस्कुरा कर चले गए.

    Share:

  • चार राज्यों से आम की बंपर सप्लाई, जबलपुर में औंधे मुंह गिरे दाम

    Tue Jun 16 , 2026
    जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक बाधाओं और विदेशी बाजारों में मांग की कमी के चलते इस सीजन में देश से आम का निर्यात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके परिणामस्वरूप निर्यात के लिए आरक्षित विशेष आम अब स्थानीय मंडियों में पहुंच रहा है, जिससे बाजार में आपूर्ति अचानक बढ़ गई है। जबलपुर सहित प्रदेश की प्रमुख फल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved