राजनीति

समाजविरोधियों का गढ़ बन गया है चोपड़ा, बढ़ रहे अपराध : दिलीप

कोलकाता। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष ने उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि चोपड़ा देशद्रोहियों व समाज विरोधियों का गढ़ बन गया है। इस कारण वहां लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।

घोष सोमवार को इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि चोपड़ा में लगातार इस तरह की घटनाएं घट रही हैं। दो वर्ष पहले भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या की गयी थी। पिछले साल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की हत्या हुई थी। लगातार वहां हत्याएं और आपराधिक वारदातें हो रही हैं। चोपड़ा समाज विरोधियों एवं देशद्रोहियों का अड्डा बन गया है। राज्य सरकार सब जानती है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रशासन भी तृणमूल कांग्रेस का सहयोग कर रहा है। एक 16 वर्षीय छात्रा को उठाकर ले जाया गया। उसके साथ दुष्कर्म हुए। हत्या कर दी गयी, लेकिन राज्य सरकार ने कोई जांच का आदेश नहीं दिये हैं। इस कारण आम लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। स्थिति और खराब हो रही है। इस पूरी स्थिति के लिए राज्य सरकार जिम्मेदार है। इस घटना की तत्काल जांच के आदेश दिए जाने चाहिए। सरकार की ओर से आम लोग के साथ बातचीत की जानी चाहिए। उन लोगों का विश्वास फिर से वापस लाना होगा, नहीं तो स्थिति और भी खराब होगी।

बिजली दर में वृद्धि के संबंध में टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि बिजली की दर क्यों इतनी बढ़ गयी है ? इस संकट के समय लोगों के पास पैसे नहीं हैं। आमदनी घट गयी है। बिजली बिल को लेकर लोगों में असंतोष है। लोग सड़क पर उतर गये हैं। विरोध प्रदर्शन हो रहा है। तोड़फोड़ की घटनाएं हो रही है। क्या सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है ? सरकार चुप है। उन्होंने कहा कि बिजली का शुल्क बढ़ गया है। लोग क्यों भुगतान करेंगे? लोग क्यों ज्यादा पैसे देंगे? यह समझाना होगा। नहीं तो लोग विरोध प्रदर्शन करेंगे। सरकार सीईएससी के सिर पर दोष लाद रही है, लेकिन दोषी सरकार है। इसके लिए सरकार को माफी मांगनी चाहिए। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

नगर में स्थापित हो आकाशवाणी एवं दूरदर्शन का स्थाई स्टूडियो

Mon Jul 20 , 2020
उज्जैन। लंबे समय से उज्जैन में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन का स्थाई स्टूडियो खोले जाने की मांग की जा रही है। इसे लेकर साहित्यकारों द्वारा एक ज्ञापन दिया गया। शहर में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन का पूर्णकालिक केंद्र स्थापित करने के लिए साहित्यकारों ने सांसद अनिल फिरोजिया को ज्ञापन दिया है जिसमें कहा गया कि सांस्कृतिक एवं […]