उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष आज सिंहस्थ क्षेत्र घूमेंंगे

  • सिंहस्थ भूमि को आवासीय करने के मामले में भी संज्ञान लेंगे

उज्जैन। सिंहस्थ क्षेत्र में लगातार कॉलोनी काटने की शिकायत मिलने के बाद आज अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष उज्जैन पहुँचे थे। वे आज सिंहस्थ क्षेत्र में भी जाएँगे और महाकाल दर्शन भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि शहर का एक धड़ा लगातार बायपास पर सिंहस्थ भूमि पर नदी किनारे कॉलोनी काटने का विरोध कर रहा है। उज्जैन आगमन से पूर्व महामंत्री हरि गिरि महाराज औंकारेश्वर पहुंचे तथा वहाँ उन्होंने आदि गुरु शंकराचार्यजी की 108 फीट ऊंची अष्ट धातु की मूर्ति स्थापना स्थल का अवलोकन किया।


अखाड़ा परिषद प्रवक्ता गोविन्द सोलंकी ने बताया कि बुधवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष भी औंकारेश्वर पहुंचे थे तथा विभिन्न विषयों पर संस्कृति मंत्रालय के अधिकारियों से चर्चा की थी। आज अखाड़ा परिषद के यह दोनों पदाधिकारी 13 अखाड़ों के संतों के साथ सिंहस्थ क्षेत्र का दौरा करने के लिए शाम 4 बजे रवाना होंगे। इसके पहले वे महाकाल दर्शन करेंगे। उल्लेखनीय है कि गंगा दशहर के अवसर पर संतों ने एकजुट होकर सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमणों पर नाराजगी जताई थी और सांवरा खेड़ी मार्ग को सिंहस्थ क्षेत्र से अलग करने का विरोध जताया था। सिंहस्थ क्षेत्र के अतिक्रमणों पर संंतों की नजर रहेगी।

Share:

Next Post

श्रावण माह नजदीक लेकिन सवारी मार्ग नहीं सुधारा

Thu Jun 16 , 2022
14 जुलाई से आरंभ हो रहा है श्रावण मास-18 जुलाई को निकलेगी महाकाल की पहली सवारी… शाही सवारी 22 अगस्त को उज्जैन। महाकाल विस्तारीकरण योजना के पहले चरण के काम भी पूरे नहीं हो पाए और बरसात शुरु हो गई है। विगत दिनों दो दिन बरसात के बाद निर्माण स्थलों पर पानी भर गया था […]