भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

अद्भुत कार्यशैली, व्यक्तित्व और कृतित्व के धनी थे अर्जुन सिंह

  • कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री को दी श्रद्धाजलि

भोपाल। प्रदेश में सर्वहारा वर्ग के रूप में अपनी विरासत बनाने वाले कद्दावर नेता स्वर्गीय अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के सभाकक्ष में कांग्रेसजनों ने चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला, बाद में दो मिनिट का मौन रखा गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने कहा कि दाऊ साहब की कार्यशैली अद्भुत थी, वे बिरले व्यक्त्वि और कृतित्व के धनी थे। उजाले अपनी यादों के हमारे साथ रहने दो, न जाने किस गली में जिंदगी की शाम हो जाए। पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए एक आयोग बनाया, संस्कृति कला में रूचि होने के कारण उन्होंने भारत भवन का निर्माण करवाया, कार्यकर्ताओं के प्रति उनमें आदरभाव था, वे विवकेशील, संवेदनशील, अजातशत्रु थे। मप्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने दाऊ साहब के संस्मरण को याद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल जैसे बड़े-बड़े पदों पर रहकर देश और प्रदेश में गरीबों के उत्थान, जमीन के पट्टे, तेंदू पत्ता, बिजली के फ्री कनेक्शन जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं पर सराहनीय कार्य किये थे। पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा ने दाऊ साहब ने सभी वर्गों के हितों का विशेष रूप से ध्यान रखा, दलित, शोषित वर्ग के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किये। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव सिंह, प्रकाश जैन, जे.पी. धनोपिया और डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, मप्र महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, विधायक आरिफ मसूद और सुनिता पटेल, दीपचंद यादव, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा ने भी दाऊ साहब के जीवन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला।



मुख्यमंत्री करेंगे अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण
पिछले तीन साल से कपड़े में लिपटी खड़ी पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब 7 मार्च को होने जा रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इससे पहले अर्जुन सिंह के समर्थकों ने 4 मार्च केा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जरिए प्रतिमा का अनावरण कराने की तैयारी करा ली थी। भोपाल नगर निगम के दस्ते ने प्रतिमा की ध्ुालाई और आसपास सफाई कर दी थी। जैसे ही यह खबर मुख्यमंत्री तक पहुंची तो उन्होंने खुद 7 मार्च को प्रतिमा अनावरण करने का संदेश कांग्रेसियों तक पहुंचाया था। यहां बता दें कि अनावरण के इंतजार मे बोर्ड व्यापमं चौराहे पर प्रतिमा 3 साल से खड़ी है।

 

Share:

Next Post

मप्र की तीन महिलाओं को मिला स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

Sun Mar 5 , 2023
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने किया सम्मनित भोपाल। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मध्यप्रदेश की दो जल योद्धाओं – श्रीमती अनिता चौधरी और श्रीमती गंगा राजपूत को जल संरक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए आज स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान-2023 से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में हुए अलंकरण समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। […]