भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

राजधानी में खुलेआम घूम रहे हथियारों से लैस बदमाश

भोपाल। राजधानी में बेखौफ हो चुके बदमाशों को पुलिस ने गुरुवार को चेकिंग चलाकर दबोचा है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों से सात अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। सभी के पास से धारदार हथियार जब्त किए गए हैं। पुलिस ने सभी मामलों में आर्मस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार कमला नगर पुलिस ने बीती रात वैशाली नगर तिराहा से मिलिंद चौधरी को अवैध रूप से छुरी रखकर घूमते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पूर्व में भी कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे चेकिंग के दौरान रोका गया था। इसी प्रकार रातीबढ़ पुलिस ने ग्राम सरवर जोड़ के पास से भारत सिंह को बीती रात अवैध छुरी सहित दबोच लिया। ऐशबाग पुलिस ने पुल बोगला कलारी के पास से नाटी उर्फ कासिम को चाकू सहित पकड़ा है। ऐशबाग पुलिस ने ही मुरारजी नगर से संतोष उर्फ गब्बर को छुरी लेकर घूमते गिरफ्तार किया गया है। कोलार के बंजारी दशहरा मैदान से सरपेन पवार को मय छुरी के चेकिं ग के दौरान दबोचा गया है। पिपलानी के 40 क्वार्टर से रिषभ उर्फ बंडा एवं बैरसिया के तलैया चौक कस्बा से घनश्याम विश्कर्मा को एक छुरे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। आज सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजे जाने की तैयारी है।

Share:

Next Post

भोपाल में 3 महिलाओं को दहेज के लिए किया गया प्रताडि़त

Fri Aug 28 , 2020
भोपाल। कोरोना संक्रमणकाल में पारिवारिक विवाद बढऩे लगे हैं। बीते चौबीस घंटे में तीन महिलाओं ने पति व ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया। महिला थाना पुलिस ने अलग-अलग मामले दर्ज कर पड़ताल भी शुरू कर दी है। एक भी मामले में अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ुपुलिस का कहना […]