
नई दिल्ली। पंजाब, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के युवाओं के लिए 1 मार्च से 10 मार्च के बीच जम्मू के सुंजवान मिलिस्ट्री स्टेशन में सिपाही फार्मा के पद पर नियुक्ति के लिए भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए 26 फरवरी तक joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकता है।
27 फरवरी और 28 फरवरी को इसके एडमिट कार्ड ईमेल कर दिए जाएंगे। रैली स्थल के गेट रोजाना सुबह 7 बजे खुलेंगे और 10 बजे बंद हो जाएंगे। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिन व समय पर पहुंचना होगा। सभी अभ्यर्थियों को कोविड-19 गाइडलाइंस का पालन करना होगा। उन्हें कोविड-19 फ्री सर्टिफिकेट व नो रिस्क सर्टिफिकेट रैली स्थल पर लाना होगा। सभी अभ्यर्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। लक्षण दिखने पर रैली में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved